5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के जाते ही फिर ‘बवाल’, एमएलए हरीश चौधरी ने सीएम अशोक गहलोत को लेकर कह दी ये बड़ी बात

- कांग्रेस में फिर शुरू हुई अंदरूनी बयानबाज़ी - 'भारत जोड़ो यात्रा' जाते ही फिर गरमाए सियासत! - हरीश चौधरी का सार्वजनिक बयान चर्चा में - मुख्यमंत्री को कहा तीसरी पार्टी का 'स्पॉन्सर' - सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा वीडियो क्लिप - क्या हनुमान बेनीवाल की आरएलपी की ओर इशारा?  

2 min read
Google source verification
Congress Harish Choudhary on Ashok Gehlot sponsoring third party Viral

जयपुर।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बायतू से विधायक हरीश चौधरी ने एक राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर उसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रायोजित पार्टी कहा है। बाड़मेर के चौहटन विधानसभा क्षेत्र में हुए सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने ये बात कही है। मुख्यमंत्री को लेकर दिया गया ये सार्वजनिक बयान अब चर्चा का विषय बन रहा है। बयान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

ये कह रहे चौधरी
सार्वजनिक कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी कहते हैं,''कांग्रेस-बीजेपी के अलावा एक तीसरी पार्टी और है, जो हमारे अशोक गहलोत जी की प्रायोजित पार्टी है। ये बात में बड़ी ईमानदारी और बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। वो हमारे सम्माननीय और माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की प्रायोजित पार्टी है। कोई ईमानदारी से लेखा-जोखा करना चाहे तो भी कर लें। तीसरी जगह गड्‌डे में डालकर क्या करना है। इसे लेकर चाहे जहां कहीं लेखा-जोखा करवा लो। अशोक जी आप हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री है, तो सीधी हमारी और कांग्रेस पार्टी की मदद करो।''

क्या आरएलपी पार्टी पर है इशारा?
विधायक हरीश चौधरी के बयान के बाद अब चर्चाएं इस बात को लेकर हो रही हैं कि जिस पार्टी का नाम लिए बगैर उसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रायोजित पार्टी कहा गया है, वो आखिर कौन सी पार्टी है? जानकार हालांकि इसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नाम से जोड़कर देख रहे हैं। इसके पीछे हरीश चौधरी और सांसद हनुमान बेनीवाल की अदावत की वजह माना जा रहा है।

भारत जोड़ो निकलते ही बयानबाज़ी!
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान सीमा से बाहर निकलने के साथ ही नेताओं के बीच बयानबाज़ी का सिलसिला शुरू हो गया है। हरीश चौधरी के इस ताज़ा बयान के तूल पकड़ने की संभावनाएं लग रही हैं। चौधरी इससे पहले भी खुद की कांग्रेस पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल चुके हैं। ओबीसी आरक्षण मसले को लेकर चौधरी सरकार का विरोध जताने के लिए सड़क तक पर उतरे थे।

राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश में रहने के दौरान आलाकमान की सख्त चेतावनी के चलते पूरे 16 दिन तक नेताओं के बयानों पर लगाम लगी रही। लेकिन अब जैसे ही राहुल और यात्रा राजस्थान से रवाना हुई है, बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है।