13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रहे वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Gurudas Kamat

राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रहे वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन

जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रहे वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। कामत ने दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

गुरुदास कामत काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।कामत के निधन पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट , सीपी जाेशी सहित पार्टी के बड़े नेताआें ने शोक जताया है।

63 वर्षीय गुरुदास कामत ने मुंबई में कांग्रेस को बड़ा बनाने में अहम भूमिका निभाई। गुरुदास कामत सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बहुत करीबी थे।

कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्थान, दादर एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार भी सौंपा था, लेकिन 2017 में कामत ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

कामत ने मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वे पेशे से वकील थे। उन्होंने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक कॅॅॅरियर शुरू किया था।