23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की महंगाई हटाओ राष्ट्रीय रैली आज, राहुल करेंगे नेतृत्व, प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद

Congress Mahangai Hatao Rally : देश में महंगाई के खिलाफ महायुद्ध की शुरुआत कांग्रेस पार्टी रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की रैली से करेगी। रैली के नेतृत्व की कमान राहुल गांधी के पास रहेगी। प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
congress_mega_rally_in_jaipur.jpg

Congress Mahangai Hatao Rally: देश में महंगाई के खिलाफ महायुद्ध की शुरुआत कांग्रेस पार्टी रविवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की रैली से करेगी। रैली के नेतृत्व की कमान राहुल गांधी के पास रहेगी। प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

रैली में शामिल होने के लिए कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और सांसदों सहित 100 से अधिक बड़े नेता शनिवार देर रात तक जयपुर पहुंच चुके थे। जिन्हें यहां चार बड़े होटलों में ठहराया गया है। उधर, रैली की तैयारियां देर रात तक पूरी कर ली गई। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणु गोपाल, प्रभारी अजय माकन, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट ने रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राहुल गांधी दोपहर 12 बजे जयपुर पहुंचेंगे। सभा स्थल पर 400 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक रैली के लिए बनाए गए मुख्य मंच पर राहुल-प्रियंका गांधी के साथ 106 नेता बैठेंगे। इसके अलावा बराबर में एक दूसरा मंच बनाया गया है। जिस पर करीब 300 नेताओं के बैठने की व्यवस्था है। इसी पर मंत्रियों को बैठाया जाएगा। इसके अलावा एक मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बनाया गया है। जिस पर महंगाई की थीम को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

रैली में कोविड गाइडलाइन की पालना का दावा
रैली में मास्क की अनिवार्यता के साथ ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज या फिर 72 घंटे पहले तक के आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होने का दावा किया जा रहा है। रैली में प्रवेश के लिए 18 गेट बनाए गए हैं, जहां से कोरोना प्रोटोकॉल जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। चिकित्सकों की टीम यहां थर्मल स्क्रीनिंग भी करेगी।