30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: गहलोत काबिल सीएम, पायलट की जो मर्जी है करने दें: रंजन

Rajasthan Politics: कांग्रेस में सचिन पायलट का भविष्य क्या होगा या वो कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग राह चुनेंगे, ये आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर पायलट को लेकर पार्टी नेताओं की अलग अलग राय भी सामने आ रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 17 May 2023, 10:27 AM IST

photo_6278312103450358920_y.jpg

जयपुर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। Rajasthan Politics: कांग्रेस में सचिन पायलट का भविष्य क्या होगा या वो कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग राह चुनेंगे, ये आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर पायलट को लेकर पार्टी नेताओं की अलग अलग राय भी सामने आ रही है।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पहली बार राजस्थान के मसले को लेकर अपना बयान दिया है। चौधरी ने एक समाचार एजेंसी को दिए बयान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खुला समर्थन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में यदि काबिल मुख्यमंत्रियों की सूची बनाएं तो गहलाेत पहली पंक्ति में रहेंगे। अब किसी को अच्छा लगे बुरा लगे वो अलग बात है। रंजन यहीं नहीं रूके और कहा कि पायलट की जो मर्जी है, करने दीजिए। कांग्रेस पार्टी हर चुनौती से निपटना जानती है।

यह भी पढ़ें : ओएसडी करेंगे जिलों में बंटवारा, चुनाव से पहले जिला लेगा आकार

दूसरी ओर जयपुर आए सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि पायलट पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। उनके बारे में फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। दूसरे सह प्रभारी वीरेंद्र राठौड ने कहा कि हमारे परिवार का मामला है उसे सुलझा लेंगे।

कर्नाटक के बाद अब राजस्थान का फैसला
राजस्थान के सह प्रभारी निजामुद्दीन और वीरेन्द्र राठौड़ ने कहा कि पायलट के मामले में खरगे को सारी बातें ध्यान में है। कर्नाटक के बाद अब राजस्थान का फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें : गहलोत-पायलट को छोड़ना होगा अहम, नहीं तो नहीं आएगी सरकार : खाचरियावास