22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashok Gehlot का केरल से बयान, राजस्थान और दिल्ली तक खलबली, नए Rajasthan CM को लेकर चर्चाएं तेज़

Congress President Election Ashok Gehlot Nomination Latest News Update - कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव मामला - सीएम अशोक गहलोत के केरेल से 'ऐलान' ने मचाई खलबली - गहलोत करेंगे दावेदारी, भरेंगे नामांकन, लड़ेंगे चुनाव - राजस्थान के सत्ता-संगठन के गलियारों में चर्चा तेज़ - सभी की ज़बां पर एक ही सवाल, '.. फिर कौन होगा नया सीएम?'  

2 min read
Google source verification
CM Ashok gehlot on ERCP

ashok gehlot

Congress President Election Ashok Gehlot Nomination Latest News Update : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी के केरल से आये बयान ने राजस्थान से लेकर देशभर की सियासत में खासा खलबली मचा दी। ख़ास तौर से राजस्थान कांग्रेस में सत्ता से लेकर संगठन में चर्चाओं और अटकलबाज़ो का सिलसिला शुरू हो गया।

'नामांकन के दौरान साथ रहेंगे मंत्री-विधायक'
विधानसभा पहुंचे गहलोत सरकार के मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब कह दिया कि 'एक व्यक्ति एक का सिद्धांत रहेगा', उसके बाद कुछ कहने को बचा नहीं है। उनके अध्यक्ष पद पर नामांकन को समर्थन देते हुए प्रदेश के सभी विधायक दिल्ली जाएंगे।

खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो राजस्थान के लिए खुशी की बात होगी। राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राष्ट्रीय कांग्रेस भरोसा जता रही है और उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है तो ये बहुत खुशी की बात है। उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा और कांग्रेस आने वाले दिनों में मजबूती से खड़ी होगी।

'आलाकमान जिसे चुनेगा, वो बनेगा सीएम'
मीडिया के इस सवाल पर कि राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले, 'आलाकमान जिसे चाहेगा वही मुख्यमंत्री होगा। कांग्रेस में लोग चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो। पार्टी के नीचे से लेकर ऊपर के कार्यकर्ता तक राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ेंगे। गहलोत साहब अध्यक्ष बनेंगे तो उनका अनुभव काम आएगा।

नए सीएम के दावेदारों के सवाल पर खाचरियावास ने कहा, 'ये अभी जल्दबाजी का पूछा सवाल है। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर तैयारी चल रही है। ये सब बातें भविष्य के गर्भ में है।

गहलोत ही पेश करेंगे अगला बजट: महेंद्र चौधरी
विधानसभा में सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने तो मीडिया से बातचीत के दौरान रोचक जवाब दिया। उन्होंने राज्य का अगला बजट भी मुख्यमंत्री द्वारा पेश किये जाने की बात कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, '''प्रदेश का अगला बजट मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ही पेश करेंगे। अगले मुख्यमंत्री की रेस का प्रश्न ही नहीं उठता।


हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से राजस्थान का मान बढ़ेगा और उनके नामांकन के लिए राजस्थान से हम सब कांग्रेस के विधायक जाएंगे।