
राज्य सरकार द्वारा एक हजार वस्तुओं पर 0.50 प्रतिशत वेट वृद्धि के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव आचार्य व श्याम मीणा की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। यहां सरकार की सद्बुद्धि के लिए 12 कुण्डीय यज्ञ किया गया। इसमें 1008 आहुतियां दी गई।
आचार्य ने कहा कि सरकार आमजन के काम नहीं कर रही बल्कि जनता पर भार डाल रही है। डीटीएच पर मनोरंजन कर में 5 प्रतिशत का इजाफा, स्वच्छ भारत सेस लगा दिया गया।
पार्षद अनिल सुवालका ने कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, यही कारण है कि जनता खिलाफ हो रही है। विरोध प्रदर्शन में हाड़ौती विकास मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप भाटिया, सूर्या गुर्जर, खेमकर गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Published on:
06 Feb 2016 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
