3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई- बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस का हल्ला बोल: प्रदेशभर में धरना- प्रदर्शन, जयपुर में देंगे गिरफ्तारी

सुबह 10.30 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर धरने के बाद राजभवन का सांकेतिक घेराव करेगी कांग्रेस-

2 min read
Google source verification

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों में 5 फ़ीसदी जीएसटी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेश भर में धरना- प्रदर्शन करने जा रही है, प्रदेश कांग्रेस की ओर से जहां आज सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10.30 बजे से धरना देकर महंगाई का विरोध किया जाएगा तो वही राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस का सिविल लाइंस फाटक पर धरना होगा। धरने में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित जयपुर शहर के विधायक, मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे जिलों में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में पार्टी के विधायक और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दोपहर 1 बजे तक चलेगा धरना

वहीं राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस फाटक पर होने वाला धरना दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई अन्य नेता महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर बरसते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर जयपुर में धरना देने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे और इस दौरान गिरफ्तारी भी देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजभवन घेराव के कारण पुलिस ने सिविल लाइन्स फाटक पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं।

सिविल लाइन फाटक पर बैरिकेड लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है और राजभवन के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी राज्यों को एक सर्कुलर जारी हुआ था जिसमें 5 अगस्त को देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रसन्न करने और राजभवन घेराव के निर्देश दिए गए थे।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी लगातार ईडी के खिलाफ धरने प्रदर्शन करती आई है। 25 जुलाई को भी कांग्रेस ने एक ही दिन में ईडी के खिलाफ दो प्रदर्शन किए थे, सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक जहां शहीद स्मारक पर सत्याग्रह धरना दिया गया था तो वहीं शाम 6 बजे पीसीसी मुख्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला गया था।

महंगाई के खिलाफ आगे भी जारी रहेंगे विरोध प्रदर्शन

वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज सभी जिला मुख्यालयों पर महंगाई के खिलाफ धरने प्रदर्शन करने के बाद विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।जिला मुख्यालय के बाद अब ब्लॉक लेवल पर भी महंगाई के खिलाफ धरने प्रदर्शन किया जाएंगे।