
congress
जयपुर।
कांग्रेस के हरावल दस्ते में शुमार कांग्रेस सेवादल एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौटती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेवादल को पुरानी सेवादल के रूप में पुनः स्थापित करना चाहते हैं,ऐसे में सेवादल को पुनः पुराने रूप में ही लाया जा रहा है। इसी कड़ी में वो सारे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो सेवादल में पहले नियमित रूप से होते थे, लेकिन पिछले दो दशकों से उन कार्यक्रमों का आयोजन बंद हो गया था।
अब उन्हीं कार्यक्रमों को फिर से शुरू किया जा रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में जहां सेवादल की ओर से ध्वज वंदना कार्यक्रमों का आयोजित किए गए। वहीं अब 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
तिरगा यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर एमआई रोड होते हुए गवर्मेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न होगी। चार किलोमीटर की इस यात्रा में प्रदेश भर के सभी कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
यात्रा में आगे चलेगी टुकड़ी
बताया जाता है कि यात्रा के दौरान सेवादल की एक टुकड़ी सबसे आगे राष्ट्रध्वज लेकर मार्च पास्ट करते हुए आगे-आगे चलेगी, उसके पीछे सेवादल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी चलेंगे। सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक के मुताबिक तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों खासकर युवाओं मं देश प्रेम और राष्ट्र निर्माण के प्रति अलख जगाना है, साथ ही कांग्रेस का इतिहास और देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को भी जन-जन तक पहुंचाना है।
दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
झालावाड़ जिले में 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या के विरोध में जयपुर देहात और शहर महिला कांग्रेस के संयुक्त बैनर तले महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात प्रधानमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें अन्यथा प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करके उनको तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करें।
Published on:
31 Jul 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
