
Ashok gehlot
Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव में अबकी बार कांग्रेस कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटने के मूड में है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी विधायकों से फीडबैक कार्यक्रम में बातचीत करने के बाद इस बात के साफ संकेत नई दिल्ली में दिए हैं। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस के फीडबैक में भी कई विधायकों ने माना है कि उनकी हालत सही नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में ढाई दशक से चल रही राजनीतिक परंपरा को बदलने के लिए लगे हुए हैं।
सर्वे में कई विधायकों की स्थिति खराब
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि हाल ही में कराए गए सर्वे में कई विधायकों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। चुनावी सर्वे हम नियमित कराएंगे। विधायकों को उनके विधानसभा से संबंधित सभी रिपोर्ट भी भेजी जाएगी ताकि उन्हें भी पता चले कि वे कहां खड़े हैं। इसके अनुरूप पार्टी अपनी रणनीति भी बनाएगी।
सत्ता में लौट रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि चुनावी सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है। सर्वे में जो कमियां सामने आएंगी, उसे दूर भी किया जाएगा। सभी को साथ लेकर रणनीति बनाकर चुनाव लड़ा जाएगा। जिससे हम सरकार बना सकें। यह बात उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
पार्टी का नुकसान कैसे भुगता जाएगा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना कहा कि किसी को भी ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए, जिससे पार्टी का नुकसान हो। यदि खुद का नुकसान है तो आलाकमान भरपाई कर देगा लेकिन पार्टी का नुकसान कैसे भुगता जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी तो पूरी कोशिश रहेगी कि कांग्रेस के सभी विधायक चुनाव जीतकर फिर विधानसभा में लौटें। हालांकि यह सब वक्त और जनता के मूड पर निर्भर है।
डेमोक्रेसी में लगते हैं आरोप
मंत्री महेश जोशी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लगे आरोप पर गहलोत ने कहा कि डेमोक्रेसी में आरोप लगते रहते हैं। कानून को अपना काम करने दें। जहां तक मतभेदों की बात है तो छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। राजस्थान में कोयले की कमी को लेकर कहा कि हम इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ से सप्लाई नहीं आ रही है।
Published on:
22 Apr 2023 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
