29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Twitter: Elon Musk ने दिया राजस्थान के CM Gehlot को झटका…जानिए क्या है मामला, क्यों किया ऐसा?

Twitter Blue Ticks: ट्विटर के मालिक एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक गुरुवार को एक्शन लेते हुए कुछ वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है उनमें कई दिग्गज नेता शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 21 Apr 2023, 10:16 AM IST

ashok gehlot

Twitter Blue Ticks: ट्विटर के मालिक एलन मस्क की घोषणा के मुताबिक गुरुवार को एक्शन लेते हुए कुछ वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है उनमें कई दिग्गज नेता शामिल है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और बीजेपी नेता सतीश पूनिया के ट्विटर एकाउंट्स भी शामिल हैं। हालांकि सचिन पायलट, वसुंधरा राजे और गोविंद सिंह डोटासरा के ट्विटर अकाउंट पर अभी भी ब्लू टिक बरकरार है।

एलन मस्क ने घोषणा की थी कि जो यूजर सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देंगे, उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। ब्लू टिक लीगेसी चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी। घोषणा के मुताबिक़ 20 अप्रैल रात 12 बजे के बाद ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। बता दें कंपनी ने उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया था।

यह भी पढ़ें : किसानों का अनोखा अंदाज, फसल काटने का Video Viral...ये देशी जुगाड़ लाखों यूज़र्स को आ रहा पसंद

इनके हटे ब्लू टिक ब्लू टिक
ब्लू टिक हटाए जाने वालों में यूपी CM योगी आदित्यनाथ, क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, एक्टर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

ट्विटर ब्लू टिक कैसे वापस पाएं?
ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही इसके बारे में ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, 'लीगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 4/20 है।' इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन फीस का ऐलान किया था। अब जब लाखों यूजरों का ब्लू टिक हटा दिया गया है तो लोग यह जानना चाहते हैं कि अब ब्लू टिक कैसे वापस हासिल किया जाए?

यह भी पढ़ें : गहलोत बनाम पायलट, दिल्ली में सचिन पायलट ने साफ-साफ बोल दी अपनी बात

मोबाइल के लिए 900 तो वेब के लिए 650 रुपए मंथली देने होंगे
ट्विटर ब्लू की सब्सक्रिप्शन फीस एंड्रॉयड और आईओएस ट्विटर ऐप पर 11 डॉलर प्रति महीना और ट्विटर वेब के लिए 8 डॉलर प्रति महीना है। भारत में एंड्रॉयड और आईओएस ट्विटर ऐप पर ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए 900 रुपये प्रति महीना और ट्विटर वेब पर 650 रुपये प्रति महीना चुकाने होंगे। ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के वार्षिक पैक पर 12% डिस्काउंट मिलता है।

बिग बी ने की एलन मस्क से रिक्वेस्ट
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार बच्चन ने फनी अंदाज में ट्वीट करते हुए मस्क को कहा "अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पे एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज !!! बार बार जब ग़लती हो जाती है, और शुभचिंतक, बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट डिलीट करना पड़ता है, और ग़लत ट्वीट को ठीक कर के, फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं 🙏"

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग