29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: गहलोत बनाम पायलट, दिल्ली में सचिन पायलट ने साफ-साफ बोल दी अपनी बात

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट का समाधान खोजने का जिम्मा मिलने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पायलट से करीब दो घंटे तक चर्चा की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Apr 2023, 12:17 PM IST

sachin.jpg

जयपुर @ पत्रिका. Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: राजस्थान कांग्रेस के सियासी संकट का समाधान खोजने का जिम्मा मिलने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पायलट से करीब दो घंटे तक चर्चा की। इस दौरान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। चर्चा के दौरान पायलट और गहलोत के बीच मतभेद को खत्म करने के तरीकों पर बात हुई। अन्य नेताओं के साथ भी मंथन चल रहा है। जरूरत पड़ी तो कमलनाथ सीएम गहलोत से भी चर्चा करेंगे। आखिर में राहुल से बात कर सुलह का स्थाई फॉर्मूला निकालेंगे। पायलट से चर्चा के बाद कमलनाथ ने पत्रिका से कहा, सब-कुछ ठीक हो जाएगा।


यह भी पढ़ें : Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: राजस्थान में कांग्रेस के सियासी संग्राम पर बड़ा अपडेट, जानें दिल्ली में क्या फैसला हुआ

ये बोले सचिन
सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट ने कमलनाथ और वेणुगोपाल के सामने अपनी शिकायतें रखीं और पार्टी से उनके प्रति अपना व्यवहार बदलने को कहा। सचिन ने यह भी साफ किया कि उनका अनशन पार्टी विरोधी नहीं था, बल्कि उन्होंने जनहित के मुद्दे को उठाया है। कमलनाथ ने बताया कि अभी उनका राजस्थान जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: भरतपुर में केंद्रीय गृह मंत्री भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश, 4 श्रेणी में बांटी 200 सीटें

पुराने अनुभवों से लिया सबक
कांग्रेस के पुराने अनुभव सामने हैं। इनसे सबक लेते हुए पार्टी ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहती, जिससे नुकसान हो। पंजाब में आपसी विवाद के चलते कांग्रेस को सरकार गंवानी पड़ी। मध्यप्रदेश में भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति बनी। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने के कारण सरकार अल्पमत में आई। इसलिए राजस्थान के मामले में कांग्रेस को कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग