14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सोशल मीडिया को चमकाएगी कांग्रेस

- बूथ और मंडल स्तर पर बनेंगे वाट्सएप ग्रुप

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Feb 26, 2023

अब सोशल मीडिया को चमकाएगी कांग्रेस

सोशल मीडिया को चमकाएगी कांग्रेस

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस अब सोशल मीडिया को मजबूत करेगी। विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने तय किया है कि वे अब तक भाजपा के मजबूत हथियार रहे सोशल मीडिया के जरिए अब खुद भी इसके मुकाबले के लिए तैयार हो रही है। इसके लिए हर विधानसभा में बूथ और मंडल स्तर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलों में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गहलोत सरकार की योजनाओं को होगा प्रचार
पार्टी अपनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। इसके लिए अब बूथ और मंडल स्तर पर बने वाट्सएप ग्रुप के जरिए जनता तक कांग्रेस पहुंचेगी और उसका जमकर प्रचार प्रसार करेगी। खुद सीएम अशोक गहलोत अपनी हर सभा या कार्यक्रमों में चिरंजीवी योजना, इंदिरा गांधी रसोई, महात्मा गांधी इंगलिश स्कूल, ओपीएस का बखान करते हैं और वे इसे पूरे देश का मॉडल भी बताते हैं। साथ ही ओपीएस और चिरंजीवी योजना को तो पूरे देश में लागू करने की बात भी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने तय किया हैं कि वे पार्टी फोरम पर अपनी इन योजनाओं को लेकर कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

मोदी सरकार को भी घेरेगी
पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की नाकामियां भी गिनाई जाएंगी। इसमें महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर जमकर हमले किए जाएंगे। पार्टी की ओर से आए संदेशों को ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जाएगा ताकि जनता के सामने भाजपा की नाकामी बता सकंे।

विधानसभावार विकास की उपलब्धि भी हिस्सा
पार्टी की ओर से सभी विधायकों और विधानसभा उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी-अपनी विधानसभा इलाके में विकास कार्य को लेकर भी सोशल मीडिया पर ले जाएं ताकि जनता तक वो इसकी जानकारी दे सकें। साथ ही इससे पार्टी को विधायक और उसके इलाके का फीडबैक भी मिल सकेगा।

भाजपा का प्रमुख हथियार रहा है सोशल मीडिया
सोशल मीडिया की मजबूती भाजपा का मुख्य हथियार बना हुआ है। पिछले दस साल में सोशल मीडिया के जरिए भाजपा ने कांग्रेस का जमकर नुकसान किया है। ऐसे में अब कांग्रेस को भी ये समझ आ चुका है कि उन्हें खुद का भी सोशल मीडिया मजबूत करना चाहिए। इसी की रणनीति के तहत अब निचले स्तर तक सोशल मीडिया के ग्रुप बनाए जा रहे हंै।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग