10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्याधर नगर में कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, दीया कुमारी ने दिलाई सदस्यता

राजस्थान विधानसभा के चुनाव 25 नंवबर को है।
less than 1 minute read
Google source verification
विद्याधर नगर में कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, दीया कुमारी ने दिलाई सदस्यता

विद्याधर नगर में कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, दीया कुमारी ने दिलाई सदस्यता

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के चुनाव 25 नंवबर को है। विद्याधर नगर विधानसभा में शनिवार को कई कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने लोहा मंडी रोड पर आयोजित एक जनसभा में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

भाजपा की सदस्यता हासिल करने वालों में महावीर सिंह राठौड पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विद्याधर नगर, सुशील शर्मा एडवोकेट पूर्व उपाध्यक्ष, महासचिव आमेर विधानसभा, राधेश्याम सैनी पूर्व महासचिव बीसीसी, रामनिवास यादव महासचिव बीसीसी सहित कई कार्यकर्ता है।

दीया कुमारी के जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर मीडिया से बात की और कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे पूर्वजों ने उस समय की सबसे सुनियोजित शहर की स्थापना की। उन्होंने कहा कि जयपुर की एक पारम्परिक पहचान है जिसको बरक़रार रखना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आधुनिकरण और तकनीकीकरण अति महत्वपूर्ण है परन्तु हमको यह ध्यान रखना है कि इन सबके बीच जयपुर की पहचान को कोई खतरा नहीं होना चाहिए।

दीया कुमारी ने आज नांगल मण्डल में के वार्ड 13 और वार्ड 19 में रोड शो किया। इसके बाद भगवान झूलेलाल लाल मंदिर महासभा में भाग लिया। शेखावाटी अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होकर आमजन से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

दीया कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के शीर्ष को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि राजस्थान में आए दिन महिलाओं के ऊपर 25–30 रिपोर्टेड घटनाएं होती रही हैं। इनके नेता चुनावी सभाओं के लिए राजस्थान आ सकते हैं परन्तु पीड़ितों से मिलने के लिए नहीं जाते। दीया कुमारी ने आगे कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस, सत्ता की खातिर महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार को भी स्वीकार करने के लिए तैयार है।