11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारी का मिला गला कटा शव, पेट्रोल पंप का हुआ घेराव, पुलिस व लोग हुए आमने—सामने…

करधनी स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को एक सेल्समैन की मौत का मामला सामने आया।

2 min read
Google source verification
कर्मचारी का मिला गला कटा शव, पेट्रोल पंप का हुआ घेराव, पुलिस व लोग हुए आमने—सामने...

कर्मचारी का मिला गला कटा शव, पेट्रोल पंप का हुआ घेराव, पुलिस व लोग हुए आमने—सामने...

जयपुर। करधनी स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को एक सेल्समैन की मौत का मामला सामने आया। सेल्समैन की मौत की पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रहीं है। घटना के अगले दिन रविवार को स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप का घेराव किया। पंप के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर एसीपी प्रमोद स्वामी सहित भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से समझाइस का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने।

यह भी पढ़े — राजस्थान में आए बच्चों के Porn Video के मामले..

युवा नेता आशुसिंह सुरपुरा ने कहा कि पेट्रोल पंप पर भवानी सिंह लंबे समय से काम कर रहा था। वह गरीब परिवार से है। उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले को दबाने में लगी है। वही भवानी सिंह की हत्या के मामले को 24 घंटे भी नहीं हुए है। पेट्रोल पंप मालिक ने पंप को शुरू कर दिया है और पेट्रोल—डीजल बेचना शुरू कर दिया है। सुरपुरा ने कहा कि परिजनों की व हमारी मांग है कि जब तक भवानी सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। हमारा विरोध जारी रहेगा। इसके साथ ही परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा राशि दी जाएं।

यह भी पढ़े — हत्या या आत्महत्या: जयपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश मिलने से फैली सनसनी

गला कटी हुई मिली थी लाश..

करधनी स्थित पेट्रोल पंप पर बने बाथरूम में शनिवार को भवानी सिंह का शव मिला था। जिसका गला कटा हुआ था। इस मामले में पुलिस को पंप वालों की ओर से यह बताया गया कि बाथरूम अंदर से बंद था। पंप कर्मचारियों ने बाथरूम के गेट को तोड़ा तो भवानी सिंह का शव मिला। वहीं पुलिस ने मौेके से ब्लेडनुमा चाकू को बरामद किया है। हालांकि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाएं है। ऐसे में आत्महत्या के साथ साथ पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग