
Rajasthan Weather update: राजस्थान में बीते 24 घंटे में फिर से पारे ने रफ्तार पकड़ ली है लेकिन उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवा के चलते मौसम का मिजाज भी ठंडा रहा है। दूसरी तरफ बीती रात 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज सर्द रहने की आशंका है। देश के उत्तर पूर्व राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहने पर प्रदेश के विंड पैटर्न में बदलाव होने से मौसम का मिजाज सर्द रहने की संभावना है।
प्रदेश के 8 जिलों में बीती रात पारा दस डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया। हालांकि बीते 24 घंटे में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन सर्द हवा के चलते मौसम का मिजाज सर्द रहा। हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा। पिलानी 6.5, करौली 7.0, सीकर 7.0, धौलपुर 8.6, फतेहपुर 8.5, चूरू 8.6 और श्रीगंगानगर में रात में पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में बीती रात पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया लेकिन तेज गति से बही सर्द हवा के असर से मौसम का मिजाज भी सर्द बना रहा। जयपुर में सुबह आंशिक बादल छाए रहे लेकिन सूर्योदय के बाद बादल छंटने पर खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाई। बीती रात अजमेर 12.8, भीलवाड़ा 13.9, अलवर 8.0, कोटा 13.5, चित्तौड़ 12.2, डूंगरपुर 15.6, सिरोही 11.5, बाड़मेर 14.0, जैसलमेर 12.0, जोधपुर 15.1, फलोदी 14.0, बीकानेर 12.8 और जालोर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विक्षोभ के असर से प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में आज बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झुंझुनूं,सीकर और आस पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
Published on:
07 Feb 2024 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
