
Amit Shah
Who will be the CM: वसुंधरा राजे एक बार फिर से राजस्थान की सीएम बनने का इंतजार कर रही हैं। इसके लिए उन्होनंें प्रयास शुरू कर दिए हैं। पांच साल में पहली बार विधायकों को दावत पर बुलाया है। हांलाकि विधायक वे हैं जो हाल ही में चुनाव जीते हैं। दावा किया जा रहा है कि करीब पैतालीस से ज्यादा विधायक पहुंचे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि करीब तीस को वहां देखा गया। हांलाकि इस बीच एक बड़ी खबर आई। सीएम फेस की दौड़ में शामिल एक नेता सीधे दिल्ली जा पहुंचे। उनको आलाकमान ने बुलाया था और उसके बाद सीएम फेस, विधायक दल की बैठक समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत होना सामने आया है।
दरअसल राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होनें केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आज या कल में सीएम फेस को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर से पर्दा उठ सकता है और साथ ही कौन विधायक... मंत्री बनेंगे इस पर से भी पर्दा हट सकता है। इन तमाम बातों को लेकर सीपी जोशी और आलाकमान की चर्चा होना सामने आया है।
उधर बीजेपी सत्ता को संभालने में जुट गई है और इधर कांग्रेस सत्ता खो जाने के कारणों पर चर्चा करने की तैयारी कर रही है। बड़ी नेता हांलाकि इस बार भी जीत गए हैं लेकिन अधिकतर का जीत का अंतर बेहद कम हो गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के संगठन में भी बदलाव के आसार हैं।
Published on:
05 Dec 2023 07:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
