13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर के घर में लगा चोरों का जैकपॉट… सोना, चांदी, हीरे के जेवर से भरा बैग चोरी.. लाखों रुपए कीमत

Jaipur News : बीस सितंबर की रात परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा लॉक था। उसका लॉक खोला और अंदर गए तो दूसरा दरवाजा भी लॉक ही था।

less than 1 minute read
Google source verification
Gold-Silver

Gold-Silver

Jaipur News : राजधानी जयपुर में थानेदार का घर ही चोरों की नजर में चढ़ गया। थानेदार के घर में चोरों ने इस तरीके से वारदात की कि पड़ोसी तक को पता नहीं चला। बाद में जब थानेदार अपने घर लौटे तो लॉक लगे होने के बाद भी चोरी की वारदात हो जाने के चलते दंग रह गए। मामला मानसरोसर थाने में दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जय किशन की ड्यूटी सवाई माधोपुर में स्थित गणेश मंदिर में थी। वे क्राइम ब्रांच में हैं। 17 सितंबर से 20 सितंबर तक की ड्यूटी थी। इस दौरान परिवार को भी साथ ले गए थे और परिवार अलग से सवाई माधोपुर में रह रहा था। बीस सितंबर की रात परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा लॉक था। उसका लॉक खोला और अंदर गए तो दूसरा दरवाजा भी लॉक ही था।

यह भी पढ़ें: तीन साल की उम्र में पहाड़ सा कष्ट... दादा, दादी, माता, पिता.. एक साथ जली चारों की चिता... मां के इंतजार में रोती रोती सो गई बच्ची...

उसका लॉक खोला और फिर अंदर गए तो पता चला कि अंदर के सारे लॉक टूटे हुए हैं। चोरों ने किसी दूसरे रास्ते एंट्री की और जेवरों से भरा हुआ बैग ले गए। बैग में दस तोला के सोने के दो हार, आठ ग्राम सोने की चेन, सोने की चार झुमके, सोने की अंगूठियां, सोने के कंगन, हीरे की अंगूठियां, चांदी की पायजेब, चांदी के बर्तन और अन्य सोने चांदी के गहने चोरी हो गए। चोर अलमारी में रखे हुए सत्तर हजार रुपए भी ले गए। इसकी रिपोर्ट कल दर्ज कराई गई है। बड़ी बात ये है कि कॉलोनी में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पड़ोसी तक को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।