8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा कार्यकर्ता को डाक से आया पार्सल,मिले जिंदा कारतूस

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में रहने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता को भारतीय डाक विभाग के पार्सल में किसी अज्ञात बदमाश ने दो जिन्दा कारतूस रख कर घर भिजवाया दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 4 Dec 2015, 3:37 PM IST

जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में रहने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता को भारतीय डाक विभाग के पार्सल में किसी अज्ञात बदमाश ने दो जिन्दा कारतूस रख कर घर भिजवाया दिया।


घर में जिन्दा कारतूस का लिफाफा मिलने के बाद दहशत फैली । पार्सल मिलने के बाद घबराह पीड़ि़त ने इसकी जानकारी तुरन्त झोटवाडा थाना पुलिस को दी। जहां से पुलिस ने दो जिन्दा कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।



एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शिवपुरी झोटवाडा निवासी राजवीर सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि 1 दिसम्बर को उसके घर पर भारतीय डाक विभाग से एक पार्सल आया। जिसे उसने खोल कर देखा तो उसमें एक प्लास्टिक की डिब्बी में दो जिन्दा कारतूस मिले।

पीड़ि़त ने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि डाक विभाग से आए पार्सल पर किसी कुलदीप नायक निवासी चौमू का नाम लिखा हुआ है।



पहले भी आ चुके धमकी भरे पत्र
वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ि़त भाजपा कार्यकर्ता है और पहले भी उसके पास कई धमकी भरे लिफाफे आ चुके है। जिसकी रीट पीडि़त ने हाइकोर्ट में लगा रखी है। पुलिस ने पार्सल में आए दोनों जिन्दा कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।