
जयपुर। Crime In Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर आमजन को सुरक्षा नहीं दे पाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राजस्थान की शांति प्रिय एवं सुरक्षित प्रदेश की पहचान पुन: कायम की जानी चाहिए। राजे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही।
प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। स्थिति यह है कि बेटियों को खुद अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जनता को अपराधियों से लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा राजस्थान एक शांति प्रिय व सुरक्षित प्रदेश था, जिसकी यह पहचान पुन: स्थापित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नागौर जिले में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, जयपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी एवं कत्ल, अलवर जिले के बडौदामेव में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी अनेकों घटनाएं हाल में सामने आई हैं। जो खुद बयां कर रही हैं कि राजस्थान अपराध के मामलों में देश में पहले पायदान पर है।
Published on:
24 Sept 2021 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
