
बहू के साथ शॉपिंग कर लौट रही महिला को बदमाशों ने बनाया शिकार, झपट्टा मार छीन ले गए पर्स
जयपुर. Crime News in Hindi Lates : जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में शॉपिंग कर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के हाथ पर झपट्टा मारकर स्कूटी सवार बदमाश बैग छीनकर (purse snatching ) फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि जयसिंह नगर जयसिंहपुरा खोर निवासी नाजमा बी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता और उसकी बहू खुशबू 26 जुलाई की शाम छह बजे खजाने वालों के रास्ते में शॉपिंग करके ईदगाह से ई-रिक्शा कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान दिल्ली बाइपास रोड पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास तेजी से सफेद रंग की स्कूटी सवार पर सवार एक युवक आया। उसने चलती ई-रिक्शा से पीड़िता के हाथ से बैग छीन ( Jaipur Crime news ) कर फरार हो गया।
अचानक हुई इस घटना में पीड़िता का हाथ चोटिल हो गया। वह काफी चिल्लाई, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था।
बैग में 15 हजार रुपए नकद, रोडवेज का यात्रा पास, मोबाइल फोन था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस बदमाश का पता लगाने के लिए घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
Read More Crime News : सावधान! जयपुरवासियों के खाते साइबर ठगों के निशाने पर, रोजना हो रही 5-6 वारदात
इधर बैग के चीरा लगाकर मोबाइल और रुपए ले गया बदमाश
वहीं दूसरी ओर जवाहर सर्कल थाना ( Jwahar Cricle Thana )क्षेत्र में शॉपिंग करने गई महिला के पर्स में चीरा लगा बदमाश नकदी और मोबाइल पार कर ले गया। इस संबंध में सुजानगढ़ हाल प्रताप नगर निवासी कपिल प्रजापत ने जवाहर सर्कल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Published on:
28 Jul 2019, 5:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.