
जयपुर . फिटनेस में हार्ड एक्सरसाइज पहले एक सेट पैटर्न माना जाता था। यही वजह थी एक्सरसाइज को लेकर ‘नो पेन नो गेन’ थ्योरी को प्रमोट किया जाता था, लेकिन अब ये थ्योरी यंगस्टर्स को ज्यादा कैच नहीं करती है। लिहाजा लोग ऐसी एक्सरसाइज को प्रिफरेंस देने लगे हैं, जो हार्ड होने के बजाए इंटरेस्टिंग भी हो। इन दिनों फिटनेस फ्रीक जयपुराइट्स में क्रॉसफिट एक्सरसाइज काफी ट्रेंड में है। शहर के फिटनेस ट्रेनर्स का कहना है कि क्रॉसफिट एक्सरसाइज में ना के बराबर वेट का यूज होता है, लिहाजा इस एक्सरसाइज के प्रति लोगों की दीवानगी बढ़ती जा रही है। साथ ही एक्सपट्र्स का यह भी मानना है कि क्रॉसफिट वर्कआउट स्ट्रेंथ और स्टेमिना के अलावा वेटलॉस के लिए भी बेहतर ऑप्शन है। शहर में ज्यादातर यंगस्टर्स अपनी बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते वेट के चलते परेशान हैं,लिहाजा शहर में क्रॉसफिट एक्सरसाइज को काफी पसंद किया जा रहा है।
इक्वल है गर्ल्स-बॉयज रेशो
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्ल्स और बॉयज दोनों में क्रासफिट एक्सरसाइज काफी प्रचलित है। लेकिन कुछ लोग अभी भी हैवी एक्सरसाइज कर बॉडी पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में गर्ल्स -बॉयज रेशो में ६०-४० माना जा सकता है। एक्सपर्ट शारिक सिद्दििकी ने कहना है कि क्रॉसफिट में व्यक्ति हर दिन कुछ नया सीखता है, जो इसे बोरिंग के बजाए इंटरेस्टिंग बनाता है, लिहाजा यंगस्टर्स का इंटरेस्ट इस तरह की एक्सरसाइज में बढ़ रहा है।
स्पोर्ट्स लव और मैराथन से प्रमोट
एक्सपर्ट्स के अनुसार शहर में दिनोंदिन लोगों का स्पोट्र्स के प्रति प्यार बढ़ रहा है। पिछले कुछ सालों में देश का आेलम्पिक्स और कॉमनवेल्थ जैसे गेम्स में अच्छे प्रदर्शन और स्पोर्ट्स बायोपिक ने भी लोगों का ऐसी एक्सरसाइज पर फोकस बढ़ाया है, जिसमें स्टेमिना, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती हो। फिटनेस ट्रेनर आयुष नाटानी ने कहना है वेट लॉस और बॉडी फ्लेसिबिलिटी के चलते क्रॉसफिट वर्कआउट ट्रेंडी है।
फंक्शनल प्रोग्राम्स पर फोकस
क्रॉसफिट के अलावा भी बहुत सी फंक्शनल एक्सरसाइज इन दिनों ट्रेनर्स की ओर से करवाई जाने लगी है। फिटनेस ट्रेनर जतिन तागड़ ने बताया कि यंगस्टर्स में जुम्बा, टबाटा, बटाटा और डिफरेंट फंक्शनल प्रोग्राम्स एक्सरसाइज काफी जोर पकड़ रहा है। ये हैं फॉम्र्स क्रॉसफिट एक्सरसाइज में बैटल रोप, बर्पी जंपिंग, क्रॉस जम्प, स्पोट्र्स रनिंग, जम्पिंग जैक स्टेट्स मूव्ड जैसी कई फ्लोर एक्सरसाइज फॉम्र्स हैं।
क्या है क्रॉसफिट
क्रॉसफिट एक्सरसाइज यूएस का एक फॉर्म है, जिसे ग्रेग गैलेसमेन और लॉरेन जेनई ने तैयार किया है। सन 2000 में ओरिजनेट हुए यह एक्सरसाइज फॉर्म अब यूएस से लेकर इंडिया तक में अपनी खास जगह बना चुका है।
Published on:
28 Apr 2018 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
