2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- भीषण गर्मी में कम्प्युटर ऑपरेटर्स दे रहे धरना, धूप और लू से हो गए…

जैसलमेर में कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर कम्प्यूटर ऑपरेटर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 28 Apr 2018, 11:33 AM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर. भीषण गर्मी और लू की तपीश में कम्प्युटर ऑपरेटर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनों से धरना दे रहे है। कलक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे ऑपरेटर्स का कहना है कि मांगों के सबंध में निर्णय नहीं होने तक वे मौसम की विपरित परिस्थितियों में भी धरना जारी रखेगें। जैसलमेर के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स का धरना जिला मुख्यालय पर जारी रहा। उन्होंने अपनी पांच सूत्रिय मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपना पदनाम मशीन विद मैन पदनाम केडर बदलकर कम्प्यूटर ऑपरेटर करने, नियमिती करण, वेतनमान में बढ़ोतरी, जिला स्तर पर बैठकों का भत्ता, उच्च न्यायालय के आदेश लागू कराने सहित अन्य मांगें रखी। जिला अध्यक्ष जालमसिंह ने बताया कि इसको लेकर उन्होंने राज्य सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिया, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार कोई जवाब नहीं दे रही। ऐसे में अब पूरे राज्य में प्रदर्शन शुरू करना पड़ा। संघ के सदस्य लतिब खां ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी उनका धरना जारी रहेगा।
इन कार्यों पर असर
कम्प्यूटर ऑपरेटर्स के हड़ताल पर जाने से राज श्री, जननी भुगतान, ओजस, टीबी मरीजों का रजिट्रेशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, ई-उपकरण, ई साधन, ई ओषधि, आशा सॉफ्ट सहित अन्य कार्यों पर असर होगा।