6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे तेल में तेजी जारी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते है दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एक बार चिंता बढ़ा दी है। अगर कच्चे तेल के दाम यूं ही बढ़ते रहे तो लोगों को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझना पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
कच्चे तेल में तेजी जारी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते है दाम

कच्चे तेल में तेजी जारी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते है दाम

Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एक बार चिंता बढ़ा दी है। अगर कच्चे तेल के दाम यूं ही बढ़ते रहे तो लोगों को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझना पड़ सकता है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। तेल कंपनियों ने एक अप्रेल को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 92 रुपए की कटौती की है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर 87 रुपए सस्ता, घरेलू के नहीं बदले दाम

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : सोने-चांदी के दामों में तूफानी तेजी, एक महीने में सोना 4600 और चांदी 8300 रुपए महंगी

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग