
सोने-चांदी के दामों में तूफानी तेजी, एक महीने में सोना 4600 और चांदी 8300 रुपए महंगी
शादियों सीजन से पहले सोने.चांदी के दामों में आई तूफानी तेजी ने लोगों को मुश्किलों को बढ़ा दिया है। एक माह में ही सोने के दाम 4600 रुपए प्रति दस ग्राम तक उछल गए हैं। वहींए चांदी के दाम भी एक माह के दौरान 8300 रुपए प्रति किलोग्राम तक चढ़ चुके है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार दामों में अभी तेजी का सिलसिला बना रहेगा। एक मार्च के जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के दाम 57,150 रुपए थे, जो अब 61,750 रुपए प्रति दस ग्राम बोले जा रहे है। वहीं, मार्च के पहले दिन चांदी 65,200 रुपए थी, जोकि अब 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
मांग में आई गिरावट
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि मांग में 40 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि ग्राहक वेट एंड वॉच की स्थिति में आ गए हैं। प्रदेश के बाजारों में आमतौर पर 500 से 700 करोड़ रुपए का दैनिक कारोबार होता है, लेकिन अब कारोबार में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। वैश्विक बाजारों में मंदी की आशंका के बीच इस साल निवेश के रूप में सोने की मांग और बढ़ने की संभावना है, जिससे आगामी दिनों में भी दोनों कीमती धातुओं के भावों में तेजी देखी जा सकती है।
अमेरिकन बैंकों के दिवालिया होने से खलबली
मित्तल का कहना है कि अमेरिकन इकोनॉमी का डेटा मजबूत है। डॉलर इंडेक्स दो महीने के निचले स्तर पर है। दूसरी तरफए बड़े.बड़े बैंकों के दिवालिया होने की खबरें आ रही हैं। यह 2008 फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद पहली बार हुआ है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
Published on:
1 Apr 2023, 10:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.