25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर! सोना फिर 61 हजार पार, शादियों के सीजन में लोगों की बढ़ी मुश्किलें

सोना खरीदने वालों की मुश्किलें फिर से बढ़ रही है। एक बार फिर सोना 61 हजार के पार पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 30 Mar 2023, 12:21 PM IST

बड़ी खबर! सोना फिर 61 हजार पार, शादियों के सीजन में लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बड़ी खबर! सोना फिर 61 हजार पार, शादियों के सीजन में लोगों की बढ़ी मुश्किलें

सोना खरीदने वालों की मुश्किलें फिर से बढ़ रही है। एक बार फिर सोना 61 हजार के पार पहुंच गया है। शादियों के सीजन में सोना महंगा होने से शहरी और ग्रामीण मांग में भी नरमी आई है। बीते कुछ दिनों के ट्रेंड को देखे तो सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर भी सोने के दाम में भी उछाल आ रहा है। कुछ माह पहले तक सोने के दाम लगातार स्थिर चल रहे थे, लेकिन फिर अचानक आई तेजी के बाद गुरवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़कर 61,000 रुपए के पार चले गए। वहीं, चांदी 500 रुपए चढ़कर एक बार फिर 72,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई।

यह भी पढ़ें : निर्यात मांग से लालमिर्च महंगी, इस साल पैदावार कम

क्या डॉलर में कमजोरी से चढ़ रहा है सोना

गोल्ड इंटरनेशनल कमोडिटी है और मोटे तौर पर इसकी प्राइसिंग डॉलर में तय होती है। डॉलर में कमजोरी आने पर सोने के दाम अमूमन चढ़ते हैं। यूएस डॉलर इंडेक्स पिछले साल सितंबर में 114 के स्तर पर था। वहां से घटकर यह 103 के आसपास आ चुका है। यह इसका 7 महीनों का निचला स्तर है। यूक्रेन युद्ध के अलावा ताइवान पर अमेरिका और चीन की तनातनी के हालात बने हुए हैं। साथ ही कोविड से जुड़ी चिंता भी बनी हुई है। महंगाई केंद्रीय बैंकों के लिहाज से कंफर्टेबल जोन में नहीं आई है और मंदी का खतरा भी मंडरा रहा है। इस तरह के अनिश्चित माहौल में निवेशक सेफ मानी जाने वाली असेट्स पर दांव लगाते हैं।

यह भी पढ़ें :दूध महंगा, फिर भी देसी घी हुआ सस्ता, एक माह में 400 रुपए तक गिरे दाम

और कितना महंगा हो सकता है सोना

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महासचिव मातादीन सोनी का कहना है कि साल 2022 में भारत में सोने ने अच्छा रिटर्न दियाए क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आई। साल 2023 में सोने में एक बड़े बुल रन की उम्मीद है। इस साल की दूसरी छमाही में ऐसा हो सकता है। इस साल रुपए में सोने से कम से कम 10 प्रतिशत रिटर्न दे सकता है। डॉलर टर्म्स में रिटर्न 12 से14 प्रतिशत तक हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग