
cash
Rajasthan News : राजधानी जयपुर में ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बैंक हो, विदेश भेजने वाली फर्म हों, या अन्य मामले हों..... ठग किसी न किसी तरह से लोगों के खाते खाली कर रहे हैं । उनकी जीवन भर की पूंजी हड़प रहे हैं। चौबीस घंटे में इसी तरह के तीन बड़े केस दर्ज कराए गए हैं जयपुर शहर के पुलिस थानों में। ठगी की एक वारदात में तो ठग ने बैंक कर्मचारी की मदद से अपने ही पार्टनर का खाता खाली कर दिया। एक केस में 77 साल के बुजुर्ग की जीवन भर की कमाई ठग ली गई। एक अन्य केस में व्यक्ति को काम करने के लिए जयपुर से दुबई भेजा और दुबई में उसकी भूखों मरने की नौबत हो गई। जैसे तैसे जयपुर पहुंचा और केस दर्ज कराया।
77 साल के बुजुर्ग का फोन चोरी, थाने जाते इससे पहले एफडी तोड़ ली चोर ने.... लाखों साफ कर दिए
जयपुर के मालवीय नगर थाने में रहने वाले 77 साल के गोविंद राम के खाते से उनकी एफडी तोड़कर लाखों रुपए निकाल लिए गए। दरअसल गोविंद राम का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। 22 सितंबर की रात वे घर के नजदीक ही किसी काम ऐ गए थे। वापस आए तो उनके पास से फोन चोरी हो चुका था। उन्होनें सोचा अगले दिन यानिे 23 तारीख को केस दर्ज कराएंगे। पता चला कि 23 तारीख को चोर ने उनके खाते से करीब ढाई लाख रुपए अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। ढाई लाख रुपए और अलग निकाल लिए गए। पांच लाख रुपए की यह एफडी जल्द ही मेच्योर होने वाली थी, लेकिन चोर ने पूरा खाता ही साफ कर दिया।
आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी से मिलकर अपने ही पार्टनर को ठग लिया....
एक अन्य मामला मोती डूंगरी थाने में दर्ज कराया गया है। केस दर्ज कराने वाले राकेश ने पुलिस को बताया कि अनुज और विक्रम उनकी फर्म में साझेदार हैं और तीनों मिलकर काम करते हैं। लेकिन कुछ समय से किसी कारण काम में परेशानी होने लगी। इस दौरान अनुज और विक्रम ने फर्म का खाता फ्रीज करा दिया। यह खाता आईसीआईसीआई बैंक मोती डूंगरी की शाखा में था। बताया जा रहा है कि बैंक के ही एक कर्मचारी के साथ मिलकर अनुज और विक्रम ने बैंक खाते को अन फ्रीज करने के लिए जालसाजी करते हुए दस्तावेज पेश किए और खाते को अनफ्रीज कराने के बाद खाते से बारह लाख रुपए निकाल लिए। पैसा निकलने के बारे मंे जब राकेश को जानकारी मिली तो राकेश ने इसकी सूचना बैंक को दी। बैंक से पता चला कि बैंक के ही एक कर्मचारी की मिलीभगत के कारण यह संभव हो सका है। अब मोती डूंगरी थाने में तीनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
दुबई में काम के लिए भेजा, वहां जाकर 19 लोगों के साथ कैद कर दिया.... जयपुर, दिल्ली और दुबई के ठगों पर केस दर्ज
जयपुर के गलता गेट थाने में दुबई , दिल्ली और जयपुर के ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस को एक केस मिला है, लेकिन इसी तरह के और भी कई केस सामने आ रहे हैं। दरअसल चार दरवाजा इलाके में रहने वाले मोहम्मद राशिद के साथ यह घटना हुई है। राशिद का हेयर सलून था जिसमें काम अच्छा नहीं चल रहा था। वह प्लंबर का काम भी जानता था। ऐसे में उसने अपने किसी परिचित की मदद से दुबई जाने की बात कही। उसकी मुलाकात एक एजेंट से हुई, उसने करीब दो लाख रुपए में दुबई भेजने की बात कही। इसके अलावा दिल्ली में मेडिकल के नाम से रुपए और लिए गए। पता चला कि दुबई तो पहुंच गया लेकिन वहां पर करीब दो महीने तक एक बेहद छोटे कमरे में 19 लोगों के साथ कैद कर दिया गया। उनको भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। वहां से जैसे तैसे बेहद बीमार हालात में राशिद वापस जयपुर लौटा। कई दिन इलाज कराने के बाद अब पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जयपुर और दिल्ली निवासी एजेंट इरशाद और दुबई निवासी एजेंट सुभानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुछ और लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस तरह से कबूतरबाजी के मामले पहले शेखावटी इलाके से सामने आते थे।
Published on:
28 Sept 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
