19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर सफर होगा और आसान, दौलतपुरा टोल प्लाजा पर अब बिना रुके टोल वसूली, अवैध कट भी होंगे बंद

Jaipur-Delhi National Highway: जयपुर से दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे 48 पर अब सफर और आसान होगा। NHAI ने दौलतपुरा टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम शुरू किया है।

2 min read
Google source verification
Jaipur-Delhi-National-Highway

जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जयपुर से दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर अब सफर और आसान होगा। NHAI ने दौलतपुरा टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम शुरू किया है। ऐसे में टोल नाके से बिना रुके और बिना बैरियर के वाहन सफर गुजर सकेंगे। यह व्यवस्था आज से शुरू होने जा रही है। वहीं, जयपुर-दिल्ली एनएच-48 पर अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। ऐसे में हाईवे पर वाहन सरपट दौड़ सकेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने जयपुर-कोटपूतली-दिल्ली खंड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के दौलतपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) टोल संग्रह प्रणाली लागू करने की पहल की है। यह अत्याधुनिक प्रणाली आज दोपहर 2 बजे से संचालन में आ जाएगी। एनएचएआइ के अनुसार एमएलएफएफ प्रणाली के तहत वाहनों को टोल भुगतान के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी। यात्रा समय में कमी आएगी तथा जाम और ईंधन की बर्बादी पर भी अंकुश लगेगा। वाहनों पर वैध एवं सक्रिय फास्टैग होने के साथ फास्टैग खाते में पर्याप्त शेष राशि होना आवश्यक है।

चलते वाहन का कटेगा टोल

प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य की देखरेख में नई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। अत्याधुनिक मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम लगने से अब टोल पर रुकने की जरूरत नहीं होगी और चलते वाहन से ही शुल्क कटेगा। अच्छी बात ये है कि टोल नाके पर बिना रुके और बिना बैरियर के वाहन गुजर सकेंगे। कैमरा और फास्टैग तकनीक से स्वतः टोल वसूला जाएगा। इससे जाम, ईंधन खपत और सफर समय में बड़ी कमी आएगी। एनएचआई ने भी वाहन चालकों को एक्टिव फास्टैग रखने की सलाह दी है।

जयपुर दिल्ली हाईवे पर 30 किमी के दायरे में बंद होंगे अवैध कट

इधर, जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बने अवैध कट अब जल्द बंद होंगे। इसे लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग (राजमार्ग) ने अवैध कटों को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त डिवाइडरों की मरम्मत तथा डिवाइडरों के आसपास सफाई भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कुंडा आमेर से चंदवाजी तक सानिवि राजमार्ग खंड में कई स्थानों पर अवैध कट बने हुए थे। इन कटों के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके है और वाहन चालकों में दुर्घटनाओं का भय बना हुआ था।