19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में जुलाई से SMS पर आएगा पानी का बिल,30 जून तक खाते में दर्ज कराएं मोबाइल नंबर, वरना लगेगी पैनल्टी

PHED Digital Initiative: जयपुर शहर में पेयजल उपभोक्ताओं को अब जल उपभोग बिल मोबाइल फोन पर ही मिलेगा। जलदाय विभाग ने बिलिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए पेपर बिल वितरण व्यवस्था को जुलाई माह से बंद करने का निर्णय लिया है। शहर के पेयजल उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियों की तर्ज पर मोबाइल फोन पर ही जल उपभोग राशि का विवरण मिलने वाला है।

2 min read
Google source verification
Paperless Water Billing,Jaipur

जयपुर में जुलाई से SMS पर मिलेगा पानी का बिल,पत्रिका फाइल फोटो

PHED Digital Initiative: जयपुर शहर में पेयजल उपभोक्ताओं को अब जल उपभोग बिल मोबाइल फोन पर ही मिलेगा। जलदाय विभाग ने बिलिंग सिस्टम में बदलाव करते हुए पेपर बिल वितरण व्यवस्था को जुलाई माह से बंद करने का निर्णय लिया है। शहर के पेयजल उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियों की तर्ज पर मोबाइल फोन पर ही जल उपभोग राशि का विवरण मिलने वाला है। विभाग ने विशेष अभियान आज से शुरू कर पेयजल उपभोक्ताओं से उनके संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में जाकर मोबाइल नंबर खाता संख्या में दर्ज करवाने की अपील की है।

जयपुर में 1.25 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहे संदेश

जलदाय विभाग ने शहर के करीब छह लाख पेयजल उपभोक्ताओं को डिजिटल बिलिंग प्रणाली से जोड़ने की कवायद शुरू की है। वर्तमान में विभाग केपास अधिकांश उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने के कारण केवल करीब 1.25 लाख उपभोक्ताओं तक ही पानी के बिल और संबंधित संदेश डिजिटल पहुंच पा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने शुक्रवार से 30 जून तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत उपभोक्ता अपने संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में जाकर खाता संख्या में मोबाइल नंबर दर्ज करा सकेंगे।

जुलाई से ​मोबाइल पर मिलेंगे पानी के बिल

संकलित आंकड़ों को विभागीय सॉफ्टवेयर में अपडेट करने के बाद आगामी जुलाई माह से पानी के बिल सीधे मोबाइल पर भेजे जाएंगे। जयपुर अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी सहायक अभियंताओं को कार्यालयों में इसके लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे बिल वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी होने के साथ राजस्व संग्रहण में भी सुधार की उम्मीद है।

स्टाफ की कमी से बिल वितरण व्यवस्था ठप

जलदाय विभाग में मीटर रीडरों और मीटर इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं। जिसके चलते जयपुर शहर के अधिकांश उपखंडों में पानी मीटरों की रीडिंग और पेयजल उपभोग बिल वितरण व्यवस्था बीते कई महीनों से ठप पड़ी है। इस कारण शहरी पेयजल उपभोक्ताओं को एक साथ चार से छह महीने का पानी उपभोग बिल विभाग जारी कर रहा है। एक साथ बढ़ी हुई राशि के बिल मिलने से सहायक अभियंता कार्यालयों में जलदायकर्मियों और पेयजल उपभोक्ताओं के ​बीच विवाद की स्थिति बन रही है। जिसके चलते अब विभाग ने पानी के बिलों की वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।