22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Exam Result 2024: दौसा कलेक्टर के भाई ने UPSC एग्जाम किया क्लियर, डाबी बहनों के बाद दो भाई होंगे IAS

दौसा कलेक्टर के छोटे भाई उत्कर्ष यादव ने यूपीएससी परीक्षा में 32वीं रैंक प्राप्त की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Apr 2025, 7:21 PM IST

upsc exam result 2024

दाएं ओर दौसा कलेक्टर देवेंद्र यादव और बाएं ओर छोटे भाई उत्कर्ष यादव

यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। जिसमें 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया हैं। वहीं, राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के हमीनपुर निवासी उत्कर्ष यादव ने 32वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि उत्कर्ष यादव दौसा कलेक्टर देवेंद्र यादव के छोटे भाई हैं। उनके पिता दयाराम यादव रेलवे में कार्यरत हैं। उत्कर्ष यादव ने आईआईटी रूडकी से कम्प्यूटर सांइस में पढ़ाई की, फिर प्राइवेट कंपनी में जॉब किया। कुछ साल से यूपीएससी की तैयारी में लगे हुए थे।

बता दें कि यूपीएससी ने कुल 1009 कैंडिडेट्स UPSC CSE में सलेक्‍ट हुए हैं। इसमें जनरल के 335, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं।

5.8 लाख ने दी UPSC 2024 परीक्षा

सिविल सर्विस परीक्षा पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 5,83,213 परीक्षा में उपस्थित हुए। कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के चुने गए। अब 1,009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

देखें लिस्ट…

2 बहन-2 भाईयों की जोड़ी

बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी दोनों आईएएस हैं। अपनी बहन से मोटिवेट होने के बाद रिया डाबी भी आईएएस बनने में सफल हुईं। वैसे ही दौसा कलेक्टर देवेंद्र यादव से प्ररेणा लेकर उनके छोटे भाई उत्कर्ष यादव भी यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं। टीना डाबी 2016 और उनकी बहन रिया डाबी 2021 बैच की IAS हैं। हाल ही राज्य सरकार ने टीना डाबी को सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल और रिया को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में पदोन्नत किया था।

यह भी पढ़ें : कोटा की अनुश्री ने 26 साल की उम्र में सेल्फ स्टडी के दम पर क्लियर किया UPSC, जानें क्या बताया स्टडी प्लान और Success Mantra