4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accident: दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर एक के बाद एक 2 भीषण सड़क हादसे, 3 की मौत और 7 घायल

Highway Accident: राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसों के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident

हादसे में हुए घायल अस्पताल में भर्ती (Photo- Social Media)

राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर सोमवार देर रात दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। लगातार हुए हादसों से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आंधी थाना पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए।

ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर के चालक घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पीपलखेड़ा का रहने वाला था।

कुछ देर बाद ही तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है..

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग