5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 वर्ष पहले युवती को भगाकर लाए युवक का शव बोरे में बंद मिला, पत्नी ने किया पहचानने से इनकार!

हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर मकान में फेंका, गर्दन व कंधे पर चोट के निशान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 13 Nov 2017, 10:05 AM IST

Dead Body

जयपुर। मुरलीपुरा क्षेत्र में अज्ञात जनों ने एक जने की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर दादी के फाटक के पास शंकर विहार में उसी मकान में फेंका, जिसे मृतक ने दो दिन पहले खाली किया था।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह रामवतार कुमावत को सरस्वती ने आकर कहा कि बसंतपुर (बिहार) निवासी पति बाल गोविंद (35) का शव उसके दादी का फाटक के पास शंकर विहार में मकान में बोरे में बंद पड़ा है। कुमावत की सूचना पर मुरलीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। सरस्वती ने पुलिस को बताया कि इसी मकान में वो किराए से रहते थे, जिसे दो दिन पहले खाली कर बैनाड़ रोड पर किराए पर रहने लगे थे। डीसीपी अशोक गुप्ता, एसीपी आस मोहम्मद, मुरलीपुरा-झोटवाड़ा थाना व एफएसएल टीम ने जांच की।

Read More: VIDEO: 30 से ज्यादा मौतों की कीमत पर माने सरकार-डॉक्टर, मैराथन वार्ता के बाद हुए समझौते पर हस्ताक्षर

मुरलीपुरा पुलिस ने बताया कि शव 2-3 दिन पुराना है। गले और कंधे पर धारदार हथियार के वार के निशान है। पति-पत्नी चौकटी पर मजदूरी का काम करते थे। गोविंद की पहली पत्नी से 2 बच्चे हैं, जो बिहार रहते हैं। पुलिस ने बताया कि 4 वर्ष पहले गोविन्द बिहार से सरस्वती को जयपुर भगाकर लाया था। वही मकान मालिक ने किरायेदार का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवा रखा है। घर वालों से संपर्क नहीं हो पाया है। मृतक के पास में रहने वाले बेलदार और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है जल्द खुलासा हो जाएगा।

पहले ना, फिर हां
बोरे से शव निकालने के बाद सरस्वती ने पहले पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आस-पास रहने वालों तथा मकान मालिक से पूछताछ की। इस पर उन्होंने शव गोविन्द का बताया। फिर पुलिस सरस्वती को दोबारा मौके पर लाई तो उसने शव गोविन्द का होना बताया।