राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक बधिर विद्यालय के बच्चों शिक्षकों को स्कूल में बंद कर मैन गेट पर ताला लगा दिया। करीब तीन सौ मूक-बधिर बच्चे बरसात में भीगते हुए अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़क पर बैठे रहे। बच्चों का आरोप है कि संस्था प्रधान पुखराज आर्य हमारी भाषा नहीं समझती इससे हमारी समस्याओ का हल नहीं हो पाता। जो शिक्षक लगा रखे हैं वे अप्रशिक्षित है।