पुलिस ने जांच की तो पाया कि एक कर्मचारी भी लुटेरों के साथ मिला है। उससे पूछताछ करने पर पुलिस ने गंगानगर के सादुलशहर निवासी प्रवीण, विक्रम और नवनीत को अरेस्ट कर लिया। तीनो कॉलेज के छात्र हैं और तीनों की उम्र बीस साल से कम है। तीनों के पास से पंद्रह लाख रुपए और एक रिवॉल्वर भी बरामद की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि तीनों ने रिवॉल्वर और डेढ़ दर्जन कारतूस कहां से लिए हैं।