
जयपुर। भारतवर्ष में दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। त्यौहारों में दिवाली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा भगवान श्री रामचंद्र जी अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। इस उपलक्ष्य में अयोध्यावासियों श्री राम के स्वागत में घी के दीपक जलाए। तब से ये परंपरा दीपोत्सव के रूप में चली आ रही है।
Diwali 2017
दिवाली का त्यौहार जयपुर , राजस्थान या इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़ उत्साह से मनाया जाता है। दुनिया में एक जगह तो ऐसी है जहां दिवाली का विशेष महत्व है। यहां पर दिवाली के उपलक्ष्य में की गई रोशनी जयपुर या फिर इंडिया के किसी भी शहर की रोशनी को बोनी साबित करती दिखाई देती है। इस जगह का नाम है सिंगापुर और यहां बसा है एक ‘लिटिल इंडिया‘।
Diwali 2017
लिटल इंडिया में दिवाली की सजावट देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सिंगापुर में हिंदुओं के लिए यह एक वार्षिक उत्सव है। यहां दिवाली पर एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश है। अल्पसंख्यक भारतीय समुदाय (तमिल) द्वारा इसे मुख्य रूप से मनाया जाता है। दिवाली के अवसर पर लिटिल इंडिया में बाजारों रोशनी, प्रदर्शनियों, परेड और संगीत के रूप में अन्य गतिविधियां भी होती है। सिंगापुर की सरकार के साथ-साथ सिंगापुर के हिंदू बंदोबस्ती बोर्ड इस उत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन करते हैं।
Diwali 2017
'लिटिल इंडिया' भारत से 3500 किलोमीटर दूर सिंगापुर के टापू पर स्थित है। ये सिंगापुर के एक मेट्रो स्टेशन का नाम भी है। सिंगापुर की छोटी सी आबादी का 9.2 फीसदी हिस्सा भारतीय समुदाय का है। सिंगापुर के इस लिटिल इंडिया में भारतीय शैली के सभी तरह के खान-पान और अन्य चीजे आसानी से मिल जाती है। डोसा, इडली, समोसा और चाय यहां के हर रेस्टोरेंट पर मिल जाया करती है। यहां तक की भारतीय महिलाओं का पारंपरिक पहनावा साड़ी भी यहां खूब पहनी जाती है।
Diwali 2017
सिंगापुर के इस भारत में इंडियन ज्वैलरी की बड़ी बड़ी दुकानें भी हैं। जिन पर भारतीय बड़े ही चाव से सोने के आभूषण खरीदते दिखाई देतेहैं। महिलाओ के श्रृंगार का सभी सामान लिटिल इंडिया में आसानी से मिल जाता है। बिंदी से लेकर नए डिजाइन की साड़ियां तक। यहां भारतीय फिल्मों का भी मजा लिया जा सकता है। सिंगापुर में कई भारतीय फिल्में शूट हुई हैं ।
सिंगापुर में बोली जाने वाली चार मुख्य भाषाओ में से भारतीय भाषा तमिल भी एक है। लिटिल इंडिया के हर कोने मे दक्षिण भारतीय लोग आसानी से नजर आ जाएंगे। लिटिल इंडिया का एक और मुख्य आकर्षण यहां का दिन रात खुला रहने वाला एक विशाल मॉल भी है। इस विशाल मॉल में भारतीय कंपनियों से लेकर विदेशी कंपनियों का ब्रांडेड सामान उचित दाम पर मिलता है। सिंगापुर आने वाले ज्यादातर सैलानी समय और पैसा बचाने के लिए इसी मॉल में शॉपिंग करते है।
Published on:
20 Oct 2017 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
