5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल-बाल बच गई यह कुर्सी.. जयपुर में एक वोट से हार के बाद भाजपा ने यहां एक वोट से ही दर्ज की अपनी जीत

कुल 16 पार्षदों वाली भाजपा को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jan 22, 2019

bjp

बाल-बाल बच गई यह कुर्सी.. जयपुर में एक वोट से हार के बाद भाजपा ने यहां एक वोट से ही दर्ज की अपनी जीत

जयपुर।

भाजपा के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। जयपुर नगर निगम के मेयर के चुनाव में एक वोट भाजपा पर भारी पड़ गया। जिसके कारण भाजपा के उम्मीदवार मनोज भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक दिलचस्प बात यह भी है कि मंगलवार को ही पाली जिले के सुमेरपुर नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए भी उपचुनाव हुए और यहां भाजपा बाल-बाल बच गई। यहां भी जीत हार में केवल एक वोट का फासला रहा और भाजपा के फूलाराम सुथार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।

एक वोट से हार गए सीट..

जयपुर नगर निगम के मेयर के चुनाव में आखिरी क्षणों में एक मत के चलते जयपुर नगर निगम के नए मेयर के पद पर विष्णु लाटा विजयी हो गए और भाजपा के मजबूत उम्मीदवार मनोज भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा। महापौर के चुनाव में कुल 90 वोट डाले गए। जिनमें 45 मत विष्णु लाटा को, 44 वोट भाजपा के मनोज भारद्वाज को और एक वोट कैंसिल हुआ।


एक वोट से सीट बचाने में हुए कामयाब ..

दूसरी ओर पाली के सुमेरपुर नगरपालिका अध्यक्ष के मंगलवार को हुए उपचुनाव में भाजपा बाल-बाल बच गई। भाजपा को बहुमत के बावजूद क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, एक वोट से भाजपा अपनी सीट बचाने में जरूर कामयाब रही। भाजपा के फूलाराम सुथार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। सुथार को 12 एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रतनलाल घांची को 11 मत मिले। जबकि एक वोट नोटा को दिया गया। कुल 16 पार्षदों वाली भाजपा को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा।