24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून से लथपथ थी IRS की बेटी, फिर भी नहीं छोड़ा दरिंदा, बलात्कार-हत्या के बाद नीचे तक घसीटकर लाया

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के साथ जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने लहूलुहान युवती को सीढ़ियों से घसीटकर नीचे तक लाया, ताकि उसके अंगूठे के निशान से घर का लॉकर खोला जा सके।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Apr 24, 2026

Rahul Meena

गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा (फोटो-सोशल मीडिया)

जयपुर। दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ हुई दरिंदगी मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा ने युवती पर बेरहमी से हमला करने के बाद भी हैवानियत नहीं रोकी, बल्कि खून से लथपथ हालत में ही उसके साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी 22 अप्रैल की सुबह करीब 6:49 बजे डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसा और सीधे छत पर बने स्टडी रूम में पहुंचा, जहां IRS की बेटी आईआईटी से ग्रेजुएट छात्रा पढ़ाई कर रही थी। उसने भारी वस्तु से युवती के सिर पर कई वार किए, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटा और खून से लथपथ हालत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

लहूलुहान हालत में भी नहीं छोड़ा

वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने लहूलुहान युवती को सीढ़ियों से घसीटकर नीचे तक लाया, ताकि उसके अंगूठे के निशान से घर का लॉकर खोला जा सके। जब यह कोशिश नाकाम रही तो उसने स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर लिए। अपने कपड़ों पर खून लगने के बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई के कपड़े पहनकर मौके से फरार हो गया।

शरीर पर अनगिनत चोट के निशान

पोस्टमार्टम हाउस से इस घटना की भयावहता सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक शव पर अनगिनत चोटों के निशान मिले, जिसे देखकर चिकित्सक भी परेशान हुए। उन्होंने इस वारदात को हैवानियत की हद बताया है। चिकित्सकों ने बताया कि युवती की मौत गला घोंटने से हुई। उसके हाथ-पैर और हथेलियों पर खरोंच और चोट के निशान इस बात के संकेत हैं कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी। गले की अंदरूनी जांच में रक्तस्राव और थायराइड कार्टिलेज के टूटे होने से दम घुटने की पुष्टि हुई है।

जुआ खेलने का आदी था राहुल मीणा

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह मोबाइल पर जुआ खेलने का आदी था और भारी रकम हार चुका था। एक महीने पहले उसने 45 हजार रुपए का मोबाइल खरीदा था, जिसे घटना से दो दिन पहले गिरवी रखकर 10 हजार रुपए में नया मोबाइल लिया।

4 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

वारदात से एक दिन पहले रात में ही आरोपी ने अलवर में अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह एंबुलेंस से लिफ्ट लेकर दिल्ली पहुंचा और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले आईआरएस अधिकारी के घर पर काम करता था और नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने बदला लेने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पीड़िता का कराया गया मेडिकल

दरअसल, अलवर में महिला के साथ बलात्कार और दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ इलाके का रहने वाला है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा के पिता समेत 10 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। दूसरी तरफ अलवर में महिला के साथ रेप मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और बयान दर्ज करा लिए हैं।