Delhi-Mumbai Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली से मुंबई के बीच 24 घंटे का सफर 12 घंटे में तय करने का सपना पूरा होने में अभी देरी हो रही है। वाहन चालकों को 2026 के अंत तक या फिर 2027 की शुरुआत में एक्सप्रेस-वे के पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का कार्य इस साल अक्टूबर में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन जमीन अधिग्रहण में देरी और अन्य अड़चनों की वजह से अभी महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में कई जगह काम चल रहा है। सबसे ज्यादा देरी गुजरात और महाराष्ट्र में हो रही है। यहां कुछ जगह तीस से पचास प्रतिशत कार्य हुआ है।