
श्रीमाधोपुर में कोहरे के बीच दिन में लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन।
जयपुर. प्रदेशभर में बारिश और ओलावृष्टि के बाद घना कोहरा दिखा। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से राजधानी जयपुर समेत अन्य जिलों में घना कोहरा की चादर छाने से कश्मीर सा नजारा दिखने लगा। ओस की बूंदों से वाहनों से लेकर सडक़ भी भीगी नजर आई। शीतलहर के चलते जहां गलन कंपकंपी रही। वहीं टोंक रोड, मानसरोवर, जेएलएनमार्ग, सांगानेर, सीकर रोड, सीतापुरा समेत अन्य प्रमुख जगहों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम रही। इस दौरान 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही।
इससे सुबह कामकाज पर जाने वाले लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। वहीं वाहनों की रफ्तार भी कम रही। लाइट जलाकर वाहन रेंग—रेंगकर चले। इसका असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी हावी रहा। ट्रेनों के संचालन में जहां देरी रही। वहीं रफ्तार भी कम रही।
हवाईसेवाओं के संचालन में देरी
जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अन्य जगहों पर भी मौसम खराब होने की वजह से सुबह सात से नौ बजे तक की 15 से अधिक उड़ानों पर काफी असर रहा। विभिन्न एयरलाइन कंपनियों की दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू , लखनउ, श्रीनगर, दुबई सहित अन्य जगहों से आने वाली उड़ानों में लगभग 25 से 30 मिनट की देरी रही। वहीं जयपुर से लखनउ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान भी दो घंटे देरी से रवाना होगी। यह उड़ान दोपहर 12 के बजाय 2 बजे रवाना होगी। वहीं उदयपुर जाने वाली उड़ान भी अब एक घंटे देरी से रवाना होगी। इससे एयरपोर्ट पर पहुंच रहे या त्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वहीं जैसलमेर जाने वाली उड़ान भी रद्द रही।
उड़ान को भेजा दिल्ली
अलायंस एयरलाइन की दिल्ली से जयपुर आने वाली उड़ान को 45 मिनट चक्कर लगाने के बाद पुन: दिल्ली भेज दिया गया। एयरलाइन प्रबंधन के मुताबिक उड़ान संख्या 9 आई 843 सुबह 8.30 बजे जयपुर के आसमां में पहुंची। इसके बाद कम दृश्यता के चलते उड़ान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक इस एटीआर—72 एयरक्राफ्ट में कैट तीन बी के लिए लैडिंग उपकरण नहीं होने से पुन:उडान को दिल्ली भेज दिया गया।
सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन
रेतीले धोरों में बाड़मेर, जैसलमेर, शेखावाटी अंचल समेत अन्य जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। आगरा रोड, सीकर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आई। घने कोहरे से चलते आमजन परेशान रहे। वहीं घने कोहरे से सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं पाला पडऩे से फसलों को अब काफी नुकसान होगा।अधिकांश जिलों का तापमान दस डिग्री से कम दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक एक से दो दिन ओर मौसम में बदलाव रहेगा। आज अलवर, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, करौली, दौसा में बारिश होने की चेतावनी दी है।
माउंटआबू में पारा जमाव बिंदु के नजदीक
जयपुर में बीते 24 घंटे में मौसम के बदले मिजाज से विभिन्न जगहों पर पारे में उतार चढ़ाव रहा। माउंटआबू में पारा एक बार फिर जमाव बिंदु के नजदीक शून्य डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। बीकानेर का 8, चूरू का 7.5, जयपुर का 9.7, श्रीगंगानगर का 8.8, पिलानी का 7.9, सीकर का 9, फतेहपुर का 6.8, जोबनेर का पारा 7.5 डिग्री सेलिसयस पारा दर्ज किया गया। इस दौरान सभी जगहों पर कोहरा छोने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
Published on:
31 Jan 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
