25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर के बाद अब उदयपुर, जोधपुर व भरतपुर में भी निकलेगी देव—दर्शन यात्रा

Devasthan Department : जयपुर के सरकारी मंदिरों में देव—दर्शन यात्रा के बाद अब देवस्थान विभाग उदयपुर, जोधपुर और भरतपुर में भी यात्रा निकालेगा। विभाग के अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
जयपुर के बाद अब उदयपुर, जोधपुर व भरतपुर में भी निकलेगी देव—दर्शन यात्रा

जयपुर के बाद अब उदयपुर, जोधपुर व भरतपुर में भी निकलेगी देव—दर्शन यात्रा

जयपुर। जयपुर के सरकारी मंदिरों में देव—दर्शन यात्रा के बाद अब देवस्थान विभाग उदयपुर, जोधपुर और भरतपुर में भी यात्रा निकालेगा। विभाग के अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही प्लान तैयार कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। देवस्थान विभाग इसे नियमित करने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर अलग से मंदिरों का सर्किट बनाएगा।

देवस्थान विभाग सरकारी मंदिरों में फुटफॉल बढाने के साथ सरकारी मंदिरों की स्थापत्य कला, ऐतिहासिक महत्व और संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने के लिए देव—दर्शन यात्रा निकालेगा। इसकी शुरुआत जयपुर के 7 मंदिरों में देव दर्शन यात्रा के साथ हो चुकी है। यहां मिली सफलता के बाद विभाग के आला अफसरों ने इस यात्रा को प्रदेशभर में निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए हर शहर में अलग—अलग सर्किट बनाए जाएंगे। हर सर्किट में उस शहर के प्रमुख मंदिरों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही रास्ते में आने वाले पर्यटक स्थलों को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

मंदिरों के इतिहास से होंगे रू—ब—रू
देवस्थान विभाग के प्रदेशभर में ऐतिहासिक मंदिर है, लेकिन लोगों के आवागमन से दूर होने से इसके ऐतिहासिक महत्व की किसी को जानकारी नहीं है। विभाग के अफसरों की मानें तो कई मंदिर ऐतिहासिक होने के साथ—साथ शहर की यादें और इतिहास भी जुड़ा है। ऐसे में अब विभाग ने लोगों को इन मंदिरों के इतिहास से रूबरू कराने के लिए देव दर्शन यात्रा शुरू की है।

अफसरों को भी जोड़ रहे
देवस्थान विभाग ने भागवत कथा, रामायण पाठ, रुद्राभिषेक के आयोजन करने के बाद अब देव—दर्शन यात्रा करा रहा है। इसमें शहर के प्रमुख लोगों के साथ अफसरों को भी जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न ट्रस्टों और मंदिरों के संत-महंतों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। अगर विभाग का प्रयास सफल रहा तो सरकारी मंदिरों में अब श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगेगी।

पर्यटन स्थलों को भी जोड़ने का प्लान
देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि देव—दर्शन यात्रा अन्य जगहों पर भी आयोजित करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए उदयपुर, जोधपुर के साथ अन्य शहरों में सर्किट बनाए जाएंगे। इसमें मंदिरों के साथ पर्यटन स्थलों को भी जोड़ने का प्लान है।

यह भी पढ़े: उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के खिलाफ सदन में रखा विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

सूर्य सप्तमी पर हुई शुरुआत
देव दर्शन यात्रा की शुरुआत सूर्य सप्तमी पर जयपुर के बड़ी चौपड़ स्थित मंदिरश्री लक्ष्मीनारायण बाईजी से हुई। इस दिन देवस्थान विभाग के 7 मंदिरों के दर्शन कराए गए। इस यात्रा में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत सहित विभाग के अफसर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।