
Live Darshan : कोरोना काल में देवस्थान विभाग के दो मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था शुरू की गई थी। इस व्यवस्था को अच्छा रेस्पोंस मिलने पर अब विभाग अपने पांच और मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन शुरू करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ देवस्थान विभाग के कुल 7 मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन हो सकेंगे। कोरोना काल में ऋषभदेव और गोगामेड़ी के मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई थी। इसे बढ़ाते हुए देवस्थान विभाग अब पांच और मंदिरों में यह व्यवस्था करने जा रहा है। ऐसे में जल्द ही श्रद्धालुओं को विभाग के 7 मंदिरों में ऑनलाइन दर्शन की सुविधा मिलेगी।
ऐसे हो रहे दर्शन
अभी भगवान ऋषभदेव के दर्शन के लिए https://www.rishabhdeo.org/ पर क्लिक करना होता है। इसके साथ ही मंदिर के इतिहास के साथ ही ऑनलाइन दर्शन भी होने लगते हैं। इसी प्रकार गोगामेडी मंदिर के लिए Gogamedi.org पर सर्च करना होता है।
अब इन मंदिरों के होंगे दर्शन
देवस्थान विभाग की ओर से अब कुशल बिहारीजी-बरसाना, कैलादेवी (झील का बाड़ा)-भरतपुर, माताजी मविलियां-जयपुर, डाढ़देवी माता मंदिर-कोटा और गणेशजी मंदिर (रातानाड़ा) - जोधपुर के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था होगी।
मंदिरों का इतिहास भी मिलेगा
ऑनलाइन दर्शन के लिए जारी लिंक पर क्लिक करने के साथ ही संबंधित मंदिर का इतिहास और यहां होने वाले प्रमुख आयोजनों की जानकारी भी मिलेगी। इसके साथ ही किसी कारणवश कार्यक्रम में फेरबदल होता है तो उसकी सूचना भी मिलेगी।
ऐसे होगा प्रचार
ऑनलाइन दर्शन के लिए बनाए जाने वाले लिंक को देवस्थान विभाग की साइट, सोशल मीडिया आदि पर प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु घर बैठे ही भगवान का दर्शन लाभ ले सकेंगे।
Published on:
21 Apr 2023 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
