21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर ईदगाह में लगेंगे चार-चांद: मुगल आर्किटेक्चर की दिखेगी झलक, मंडावा पत्थर, फ्व्वारे और खजूर के पेड़ बढ़ाएंगे शोभा

वक्फ बोर्ड के माध्यम से दो माह में शुरू होंगे 9.82 करोड़ के काम खजुर समेत फलों के पौधे ईदगाह की खुबसूरती बढ़ाएंगे। साथ ही खुबसूरत फूलों की महक से ईदगाह परिसर गुलजार रहेगा। मस्जिद के मुख्य परिसर की टूटी पट्टियों को हटाकर करीब 20 मीटर का निर्माण किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jun 10, 2023

4fda75cc-0c5e-4acd-8ffc-632f202fe2de.jpg

अब्दुल बारी/जयपुर. दिल्ली रोड स्थित रियससतकालीन ईदगाह मस्जिद ( Jaipur Eidgah ) परिसर में जल्द चार-चांद लगने वाले हैं। मुगल आर्किटेक्चर से यहां नए निर्माण की सौगात मिलने जा रही है। राजस्थान वक्फ बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट को तैयार कर जेडीए को मसौदा सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक आगामी दो महीनों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

IMAGE CREDIT: ईदगाह की वर्तमान स्थिति

शाम होते ही ईदगाह बेहतरीन लाइटिंग से हो जाएगा जगमग

बोर्ड चेयरमैन खानु खां बुधवाली के अनुसार यहां नमाजियों के लिए नए वुजुखाने बनाए जाएंगे। एक बार में लगभग 90 नमाजी वुजु कर सकते हैं। नमाजियों के चलने के लिए परिसर में पगडंडियां तैयार की जाएंगी। खजुर समेत फलों के पौधे ईदगाह की खुबसूरती बढ़ाएंगे। साथ ही खुबसूरत फूलों की महक से ईदगाह परिसर गुलजार रहेगा। मस्जिद के मुख्य परिसर की टूटी पट्टियों को हटाकर करीब 20 मीटर का निर्माण किया जाएगा। शाम होते ही ईदगाह बेहतरीन लाइटिंग से जगमग हो जाएगा। मस्जिद के आसपास की सड़कें बेहतर की जाएंगी। एक मुख्य और चार अन्य गेटों से ईदगाह में एंट्री की जाएगी।

वक्फ बोर्ड सीईओ सना सिद्दीकी ने बताया कि यहां प्रसिद्ध मंडाना का पत्थर उपयोग में लिया जाएगा। पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। फव्वारे ईदगाह की शोभा बढ़ाएंगे। नए टॉयलेट्स का भी निर्माण होगा।

IMAGE CREDIT: विकास कार्य होने के बाद कुछ ऐसा दिखेगा ईदगाह

साल में दो बार होती है मुख्य नमाज, 4 बीघा का है परिसर

ईदगाह में मुख्य रूप से साल में दो बार ईद उल फितर और ईद उल अजहा की सामूहिक नमाज पढ़ी जाती है। इस दौरान नमाजियों की कतारें एक ओर चुगीं सर्किल तो दूसरी ओर गलता गेट पार कर जाती हैं। पुश्तों से यहां सेवाएं दे रहे नईम खान और वक्फ कमेटियों के जिम्मेदार इस्लाम कारपेट का कहना है कि ईदगाह परिसर करीब 4 बीघा में फैला हुआ है, ऐसे में यहां तालीम और धार्मिक गतिविधियों के मद्देनजर भी निर्माण किया जाए। ताकि सालभर इस स्थान का इस्तेमाल हो।

IMAGE CREDIT: खानु खान बुधवाली

इनका कहना है...

बोर्ड के माध्यम से आगामी दो माह में ईदगाह में काम शुरू होगा। करीब 9.82 करोड़ रूपए से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। बोर्ड, जेडीए और अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मसौदा तैयार कर लिया है। ईदगाह के पीछे कब्रिस्तान को भी संवारा जाएगा।

खानु खान बुधवाली
अध्यक्ष, राजस्थान वक्फ बोर्ड

--------

राजस्थान वक्फ बोर्ड की यह खास खबर भी पढ़ें... MI रोड स्थित अरबों रूपए की बेशकीमती जमीन: JDA एक हिस्सा कर रहा नीलाम, वक्फ बोर्ड ने कहा- हमारी है, MLA कागजी बोले- अब तक कहां थे