8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहारी मंदिर में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, शिव-पार्वती विवाह उत्सव में उमड़ी श्रद्धा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 08, 2026

Rajasthan

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

महुवा. श्रावण मास की भक्तिमय बेला में उपखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन बिहारी मंदिर शुक्रवार को शिवमय हो उठा। मंदिर में भगवान शिव-पार्वती के दिव्य विवाह उत्सव का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ किया गया। शिव विवाह के ब्यावले और कथा श्रवण के दौरान पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा, जबकि सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

मंदिर के पुजारी मोहन शर्मा ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस अवसर पर हेमराज योगी एंड पार्टी, ठेठहड़ा ने पारंपरिक ब्यावले के माध्यम से भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का जीवंत एवं भावपूर्ण वर्णन प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को कैलाश पर्वत के दिव्य विवाह प्रसंग से जोड़ दिया।

धार्मिक आयोजन से पहले मंदिर में भगवान शिव की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कैलाश पाराशर, परमवीर गुर्जर, सचिन पाराशर, भगवान सहाय योगी, मोहन लाल अग्रवाल, पप्पू सैनी, लवली सैनी, छोटे लाल सैनी, मदन योगी, निशांत पाराशर, मुकेश योगी, हेमंत सैनी, सोनू योगी, अमन सैनी, युधिष्ठिर सिंह तंवर, रोहित मीणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने श्रावण माह की धार्मिक गरिमा और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया।

फोटो एम एच सीए, महुवा में आयोजित शिव पार्वती विवाह के दौरान मौजूद श्रद्धालु।