scriptधनतेरस से पहले मिनी धनतेरस पर होगी बाजार में धनवर्षा | dhanteras 2017 | Patrika News
जयपुर

धनतेरस से पहले मिनी धनतेरस पर होगी बाजार में धनवर्षा

पुष्य महायोग 13 को, खरीदारी का शुभ संयोग

जयपुरOct 10, 2017 / 11:16 am

Jaya Gupta

market
जयपुर . दिवाली पर खरीदारी के लिए बाजार सज चुके हैं। सामान्यत: दिवाली से पहले धनतेरस पर विशेष खरीदारी होती है लेकिन धनतेरस से 4 दिन पहले मिनी धनतेरस पर भी बाजार पर जमकर धन बरसेगा। पुष्य महायोग पर 13 अक्टूबर को खरीदारी का विशेष योग ? है।
यह भी पढें : राहत की खबर : एसएमएस में परिजनों की भागदौड होगी खत्म, अब आईसीयू ही आएगा गंभीर मरीजों के पास


पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचांग के निर्माता पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि दीपावली से पूर्व पुष्य महायोग 13 अक्टूबर को सुबह 7.46 बजे से अगले दिन सुबह 6.54 बजे तक रहेगा। चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा। पुष्य नक्षत्र बृहस्पति का नक्षत्र कहलाता है। गुरु व चंद्रमा व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। गुरु व चंद्रमा के संयोग से यह खरीददारी का महापर्व बनेगा। इस दिन सिद्ध योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी चिर स्थाई व विशेष फलदायी होगी। बाजार में शुभ योग को देखते हुए व्यापारी भी पूरी तरह तैयार है। व्यापारियों के अनुसार इन दिनों में बाजार में बंपर खरीदारी होगी।
यह भी पढें : राजस्थान में कांग्रेस की ऐसी पहली बैठक, जिसमें हर बडा नेता होगा मौजूद, पढें क्यों जुटेंगे कांग्रेसी


खरीददारी के शुभ मुहूर्त
लाभ व अमृत : सुबह 7.55 से 10.47 बजे तक
शुभ : दोपहर 12.13 से 1.49 बजे तक
चर : शाम 4.31 से 5.57 बजे तक
लाभ : रात्रि 9.05 से 10.38 बजे तक
यह भी पढें : नींदड़ आवासीय योजना : सर्वे पर बड़ा विवाद, जेडीए—कलक्टर ने नकारी संघर्ष समिति की मांग, फिर 24 घंटे का झुंझुना

राशि और फलदायी खरीद
मेष : इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना, कपड़े
वृष : प्रॉपर्टी, वाहन, ज्वैलरी
मिथुन : चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक सामान
कर्क : स्वर्णाभूषण, प्रॉपर्टी, वाहन
सिंह : कपड़े, घरेलू सामान
कन्या : फ्लैट, ज्वैलरी, वाहन
तुला : नया व्यापार, कम्प्यूटर-लैपटॉप, वाहन
वृश्चिक : भूमि, चांदी के सिक्के, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनु : कपड़े, फर्नीचर, घरेलू सामान
मकर : सोफा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, प्रॉपर्टी
कुंभ : वस्त्र, यात्रा बुकिंग, स्वर्णाभूषण
मीन : धार्मिक ग्रंथ, स्वर्ण, जमीन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान

Home / Jaipur / धनतेरस से पहले मिनी धनतेरस पर होगी बाजार में धनवर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो