28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल 74 पार, अब तक का सबसे ज्यादा

29 मई के बाद का फिर उच्चतम स्तर पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Veejay Chaudhary

•

Updated: 27 Aug 2018, 12:07 AM IST

डीजल 74 पार, अब तक का सबसे ज्यादा

डीजल 74 पार, अब तक का सबसे ज्यादा

जयपुर. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में डीजल के दाम रविवार को रेकॉर्ड स्तर पर पहु़ंच गए। साथ ही पेट्रोल के दाम भी इस साल 29 मई को दर्ज ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गए।
जयपुर में रविवार को डीजल 74.07 पहुंच गए। पिछला उच्चतम स्तर इसी 29 मई को 73.77 रु./ली. था। वहीं पेट्रोल 80.77 रुपए लीटर रहा। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढक़र रेकॉर्ड तोड़ 72.16 रु./ली. पर पहुंच गई। चेन्नई में डीजल 15 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 73.23 रु./ली. के रेकॉर्ड स्तर पर रही। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 15 पैसे चढक़र इसकी कीमत 73.59 रु./ली. पर पहुंच गई। 1 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। मुंबई में इसकी रेकॉर्ड कीमत 29 मई को 73.79 रु./ली. रही थी। पेट्रोल के दाम दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 11-11 पैसे बढक़र क्रमश: 77.78 रुपए, 85.20 रुपए और 80.80 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ा कच्चे तेल का भाव
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है, अमरीकी कच्चे तेल और ब्रेंट क्रूड का भाव 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। अमरीकी कच्चे तेल का भाव बढक़र 68.72 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का भाव बढक़र 75.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

रुपए में गिरावट से भी तेल कंपनियों की लागत बढ़ी
कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ घरेलू स्तर पर रुपए में भी भारी गिरावट आई है, डॉलर का भाव 70 रुपए के करीब है, ऐसे में तेल कंपनियों को विदेशों से कच्चे तेल का आयात करने के लिए ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं और वह इसका बोझ पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर ग्राहकों पर डाल रही हैं।

पाकिस्तान में 17 रुपए सस्ता होगा डीजल
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में इमरान खान सरकार आवाम को आसमान छूती महंगाई से निजात दिलाने के उपाय करने में जुट गई है। इस कड़ी में पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने संकेत दिया है कि सरकार डीजल की कीमत लगभग 17 रुपए प्रति लीटर तक कम करेगी। इससे कई आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम नीचे आएंगे। सरवर ने कहा कि संघार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। पाकिस्तान का नया नेतृत्व तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) पाइपलाइन के काम में तेजी लाने पर काम करेगा। अगस्त में पाकिस्तान में डीजल की कीमत 112.94 रुपए प्रति लीटर चल रही है