18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनदेखी से पहुंच रहा घरों में दूषित पानी

ग्राम पंचायत के चक 6 बीएचएम धोरेवाला के वाटरवक्र्स में बने फिल्टरों के नाकारा होने से ग्रामीणों को बिना फिल्टर किया दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
ग्राम पंचायत के चक 6 बीएचएम धोरेवाला के वाटरवक्र्स में बने फिल्टरों के नाकारा होने से ग्रामीणों को बिना फिल्टर किया दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। वाटरवक्र्स में बनी डिग्गियों की लम्बे समय से सफाई नहीं होने से इनमें बड़ी-बड़ी आक व घास आदि का जाला फैल गया है। इससे पानी पर काई जम चुकी है।

ग्रामीण बलराम जाखड़, दयालाराम, ओमप्रकाश पूनियां आदि ने बताया कि फिल्टरों में बजरी नहीं भरने के कारण पानी का शुद्धिकरण नहीं हो पाता है। इस वाटरवक्र्स से चक 6 बीएचएम, रूपरामवाला, 3 बीएचएम ए, बी, 4 बीएचएम व ढाण्यिों में पेयजल सप्लाई की जाती है।

वाटरवक्र्स में बने दोनों फिल्टर निर्माण के कुछ दिनों बाद ही लीकेज होने लगे जिससे पिछले चार वर्षों से फिल्टरों से लीकेज होने वाला पानी परिसर में पसरने लगा और कीचड़ फै ल गया। इसके अलावा पानी डिग्गी में गिर रहा है जिससे ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच ताराचन्द नायक ने बताया कि जलदाय विभाग को नाकारा फिल्टरों को सही करवाने व डिग्गियों की साफ सफाई करवाने के लिए कई बार अवगत करवा दिया है। मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।