10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधी भाषा और भगत कंवरराम की उपलब्धि पर हुई चर्चा

राजस्थान सिंधी अकादमी की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'सिन्धी भाषा दीहुं ऐं भगत कंवरराम' विषयक मासिक अदबी गोष्ठी शुक्रवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित अकादमी में आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी एवं साहित्यकार रमेश रंगानी ने की। गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार रमेश रंगानी ने भगत कंवरराम पर रचना 'गुणी हुजनि गुणवान', ब्यावर के कमल चंचलानी ने सिन्धी भाषा दिवस पर प्रकाश डाला।
2 min read
Google source verification
सिंधी भाषा और भगत कंवरराम की उपलब्धि पर हुई चर्चा

सिंधी भाषा और भगत कंवरराम की उपलब्धि पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान सिंधी अकादमी (Rajasthan Sindhi Academy) की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव (aajadi ka amrit mahotsav) के अंतर्गत 'सिन्धी भाषा दीहुं ऐं भगत कंवरराम' विषयक मासिक अदबी गोष्ठी शुक्रवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र (Jhalana Institutional Area) स्थित अकादमी में आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी एवं साहित्यकार रमेश रंगानी ने की। गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार रमेश रंगानी ने भगत कंवरराम (Bhagat Kanwarram) पर रचना 'गुणी हुजनि गुणवान', ब्यावर के कमल चंचलानी ने सिन्धी भाषा दिवस पर प्रकाश डाला।

कमला बूटानी ने भगत कंवरराम को मानव संस्कृति के लिए वरदान बताते हुए रचना प्रस्तुत की। डॉ. जानकी मूरजानी ने कहा कि सिंधी भाषा नहीं, भारतीय संस्कृति है। सिंधी भाषा विश्व की प्राचीन मोहन-जो-दड़ो सिंधु घाटी सभ्यता की सिंधी भाषा है। गोष्ठी में साहित्यकार डॉ. खेमचंद गोकलानी, डॉ. माला कैलाश, लक्ष्मण पुरसवानी, नंदिनी पंजवानी, रोमा चांदवानी, डॉ. हरि जे.मंगलानी, पार्वती भागवानी, माया वसंदानी, हेमनदास, हर्षा पंजाबी, महेश किशनानी, प्रिया ज्ञानानी, हेमा मलानी, इन्दर नारवानी, किशन बूटानी आदि मौजूद थे।

विद्या भारती की बैठक आज से
जयपुर। विद्या भारती प्रचार विभाग की अखिल भारतीय बैठक विद्या भारती राजस्थान कार्यालय सेवाधाम में शनिवार से शुरू होगी। इसमें देश के 80 प्रचार विभाग कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर, विद्या भारती अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुधाकर रेड्डी, विद्या भारती राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवप्रसाद, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री गोविन्द कुमार भी मौजूद रहेंगे। बैठक में विद्या भारती के प्रचार विभाग की ओर से पिछले वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही मीडिया संस्थानों में अवलोकन कर जनसंचार की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझेंगे। विद्या भारती संस्थान जयपुर प्रांत के प्रांतीय प्रचार प्रमुख रामदयाल सैन ने बताया कि विद्या भारती देश में शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी अशासकीय संस्था है। इसकी स्थापना सन् 1977 में हुई थी। विद्या भारती की ओर से लगभग हजारों शिक्षा संस्थान कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रचार में सशक्त करने के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग