5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण सड़क हादसे के चश्मदीद गवाह बने सीकर कलक्टर के भार्इ, 11 की मौत

फतेहपुर इलाके में बुधवार सुबह एक लोक परिवहन बस और ट्रोले में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 11 लोग मौत का शिकार हो गए।

2 min read
Google source verification
Sikar Road Accident

जयपुर। फतेहपुर इलाके में बुधवार सुबह एक लोक परिवहन बस और ट्रोले में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में 11 लोग मौत का शिकार हो गए और करीब एक दर्जन लोग घायल हाे गए। घायलों को फतेहपुर के धानुक अस्पताल मैं पहुंचाया गया जहां से 7 को सीकर रैफर किया गया है।

राेडवेज काे ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
रोलसाहबसर गांव के पास यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8:00 बजे जयपुर जा रही एक लोक परिवहन बस रोडवेज को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रोले से भिड़ गई।

बस का का एक हिस्सा ट्रॉले में फंस कर बाहर निकल गया
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोक परिवहन बस का का एक हिस्सा ट्रॉले में फंस कर बाहर निकल गया, ओर सीट नीचे गिर गई। जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्यो की निगरानी कर रहे हैं।

घायलों की मदद को बस से उतरे ठकराल
फतेहरपुर में हादसे के चश्मदीद गवाह कलक्टर के भाई भी रहे। रोडवेज की जिस बस को लोक परिवहन बस ने ओवरटेक किया था उस बस में ही सीकर कलक्टर नरेश ठकराल के भाई महेश ठकराल भी बैठे थे। हादसे के बाद जब रोडवेज बस ठहरी तो ठकराल भी घायलों की मदद को बस से उतरे।

सहायता राशि भी अलग-अलग
हादसे में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों को दी जाने वाली सहायता राशि को लेकर भी शायद सरकार के अलग-अलग मापदंड है। यही कारण है कि सवाई माधोपुर और सीकर में हुई मौतों के बाद सरकार ने अलग-अलग सहायता राशि दी है।

सवाई माधोपुर में पिछले महीने बनास नदी में गिरकर 34 लोगों की मौत के बाद केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख एवं घायलों को पचास हजार की सहायता दी गई थी। वहीं आज सीकर में मारे गए लोगों के परिजनों को सीएम रिलीफ फंड से पचास हजार और घायलों को दस हजार की सहायता दी गई है।