
MP High Court
District Judge Recruitment-2020 latest update : राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीश भर्ती-2020 को लेकर कहा कि हाईकोर्ट का परीक्षा सेल प्रमुख विधिवेत्ताओं व प्रोफेसरों की कमेटी बनाकर रेंडमली 20 कॉपियों का परीक्षण कराए। कमेटी उत्तर लिखने के लिए दिए गए समय के बारे में भी आंकलन करे। साथ ही, परीक्षा सेल पूरी प्रक्रिया के बाद प्रशासनिक स्तर पर यह भी निर्णय ले कि क्या पूर्व में घोषित परिणाम में बदलाव हो या सभी को बोनस अंक देकर कॉपियों की पुन: जांच की जाए। कोर्ट ने खाली पदों को इस प्रक्रिया के अधीन रखने का आदेश दिया, वहीं स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का पूर्व में चयनित 4 अधिकारियों के परिणाम पर प्रभाव कोई नहीं होगा।
न्यायाधीश पंकज भंडारी व न्यायाधीश भुवन गोयल की खंडपीठ ने निशा गौड व अन्य की याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस भर्ती में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के 85 पदों के लिए केवल 4 वकीलों के चयन पर उठ रहे सवालाें को लेकर यह आदेश दिया। साथ ही, आदेश में स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाए और किसी भी अभ्यर्थी को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी जाए।
पदों के चार गुणा के बजाय चार ही अभ्यर्थी बुलाए
याचिका में कहा गया कि भर्ती परीक्षा में पेपर अतिविस्तृत था और साक्षात्कार के लिए पदों के चार गुणा अभ्यर्थियों को बुलाने के बजाए सिर्फ चार अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया। इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए 779 अभ्यर्थियों को पात्र माना था, जिसके जवाब में हाईकोर्ट प्रशासन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय पद्धति से परीक्षा ली गई। कोर्ट ने पूर्व में इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर से कुछ कॉपियों का चयन कर उन्हें जांचने का आग्रह किया था और उन्होंने अपनी रिपोर्ट पेश भी की, लेकिन कोर्ट ने उसे स्वीकार नहीं किया।
Updated on:
15 Feb 2024 08:46 am
Published on:
15 Feb 2024 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
