इन इलाकों में होगी पेयजल प्रबंधन में परेशानी
सांगानेर, विद्याधर नगर, ब्रह्मपुरी, मालवीय नगर, ज्योति नगर, जगतपुरा समेत कई इलाकों में गर्मियों में पानी की किल्लत से परेशान होंगे। हालांकि टैंकरों से पेयजल व्यवस्था की मंजूरी 31 मार्च तक है लेकिन शहर में टैंकरों से पेयजल प्रबंधन नाकाफी साबित होता है। नलकूपों से शहर में शहर की 40 फीसदी पेयजल व्यवस्था का प्रबंधन होता है।