8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, टूटेगी सालों की परंपरा

Govardhan Puja हिन्दू परंपरा और तिथि के हिसाब से हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान को बाजरा, चावल, मूंग और मोठ सहित कई तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। मगर इस साल यह परंपरा टूटने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 23 Sep 2022, 6:37 PM IST

दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, टूटेगी सालों की परंपरा

दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, टूटेगी सालों की परंपरा

Govardhan Puja जयपुर। हिन्दू परंपरा और तिथि के हिसाब से हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान को बाजरा, चावल, मूंग और मोठ सहित कई तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। मगर इस साल यह परंपरा टूटने वाली है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी, इसकी वजह है खण्डग्रास सूर्यग्रहण।

इस बार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशीयुक्त प्रदोष व्यापिनी अमावस्या पर 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं इसके अलगे दिन कार्तिक कृष्ण अमावस्या 25 अक्टूबर को खण्डग्रास सूर्यग्रहण होगा। इसके चलते इस बार दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा नहीं हो सकेगी। वहीं प्रभु को अन्नकूट का भोग भी नहीं लगेगा। बात करें जयपुर की तो जयपुर में 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा, जो सूर्यास्त के बाद तक शाम 6 बजकर 32 मिनट तक होगा। इस बीच सूर्य शाम 5.50 बजे अस्त हो जाएगा। वहीं सूर्योदय से पहले तड़के 4 बजकर 15 मिनट पर सूर्यग्रहण का सूतक लग जाएगा। ऐसे में इस दिन न गोवर्धन पूजा होगी और ना ही ठाकुरजी को अन्नकूट का भोग लगेगा।

यह भी पढ़े: अष्ट नक्षत्र, शुक्ल व ब्रह्म योग में होगी घट स्थापना, सुख-समृद्धि दायक रहेंगे ये श्रेष्ठ मुहूर्त

दीपावली के आठ दिन बाद अन्नकूट महोत्सव
नाथद्वारा (राजसमंद) के श्रीनाथजी मंदिर में इस बार सूर्यग्रहण के कारण अन्नकूट महोत्सव दीपावली के आठ दिन बाद होगा। गोपाष्टमी व अक्षय नवमी को यह आयोजन होगा, जिसमें आदिवासी ठाकुरजी के सम्मुख अन्न लूटेंगे।